Hero Super Splendor BS6 हुई लॉन्च, महज इतने से शुरू है कीमत

Hero Super Splendor BS6 Bike को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है इसके फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं। (फोटो साभार Hero MotoCorp)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 05:18 PM (IST)
Hero Super Splendor BS6 हुई लॉन्च, महज इतने से शुरू है कीमत
Hero Super Splendor BS6 हुई लॉन्च, महज इतने से शुरू है कीमत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक्स में से एक Super Splendor का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। Hero Super Splendor BS6 के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन और डाइमेंशन कैसे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कि इस बाइक में क्या कुछ नया दिया गया है।

कीमत: कीमत की बात की जाए तो नई Hero Super Splendor BS6 के सेल्फ-ड्रम एलॉय व्हील की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹ 67,300 रुपये है। वहीं Super Splendor BS6 के सेल्फ-डिस्क एलॉय व्हील वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹ 70,800 रुपये है।

Hero Super Splendor BS6 पर Hero MotoCorp हैड-ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग, Malo Le Masson ने कहा, “Super Splendor भारत में सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। अब BS6 इंजन के साथ हमें भरोसा है कि यह आगे तक ऐसे ही बरकरार रहेगी। इस बाइक को एक अलग पहचान देने और पहले से ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है। इसकी लॉन्चिंग के साथ कंपनी का पूरा पोर्टफोलियो अब बीएस6 में जा चुका है। "

इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात की जाए तो नई Super Splendor में बिल्कुल नया 125cc का BS6 फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है जो कि XSens Technology से लैस है। यह इंजन 7500 Rpm पर 10.73 Hp की पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं ट्रांसमिशन की बात की जाए तो यहा इंजन नए 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। जिसकी मदद से राइडर को तनाव मुक्त राइडिंग का आनंद प्राप्त है। इस बाइक में दी गई i3S टेक्नोलॉजी कन्वीनियंट और इको-फ्रैंडली राइड प्रदान करती है। पहले के मुकाबले 19 फीसद अधिक पावर जेनरेट करता है। पहली बार Super Splendor BS6 में 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही इस बाइक को CBS टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, जिसके साथ यह सेफ राइड प्रदान करती है। 90/90-18" रियर टायर के जरिए मजबूत ग्रिप मिलती है और रोड पर बेहतर सेफ्टी मिलती है।

chat bot
आपका साथी