Nissan Kicks कॉम्पैक्ट SUV शानदार लुक्स के साथ भारत में हुई पेश, जनवरी 2019 में होगी लॉन्च

Nissan ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Nissan Kicks से पर्दा हटा दिया है। कंपनी इसे जनवरी 2019 में लॉन्च करेगी

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 07:53 PM (IST)
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट SUV शानदार लुक्स के साथ भारत में हुई पेश, जनवरी 2019 में होगी लॉन्च
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट SUV शानदार लुक्स के साथ भारत में हुई पेश, जनवरी 2019 में होगी लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2018 Nissan Kicks से पर्दा हट चुका है। जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी ने इसे भारत में गुरुवार को पेश किया। नई कॉम्पैक्ट SUV Nissan Kicks अगले साल भारत में लॉन्च होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो निसान इंडिया अपनी इस SUV को जनवरी 2019 में लॉन्च करेगी। यहां जानना जरूरी है कि Nissan Kicks को ग्लोबली बहुत पहले ही पेश कर दिया गया था और भारत में बेची जाने वाली Nissan Kicks कई मायनों में ग्लोबल वर्जन से अलग होगी। Nissan Kicks SUV भारत से बाहर दूसरे देशों में बेची जा रही है। भारतीय स्पेसिफिकेशन्स वाली SUV का Hyundai Creta और Renault Duster से मुकाबला होगा।

Nissan के मुताबिक भारत में पेश की गई Nissan Kicks ग्लोबल मॉडल के मुकाबले आकार में बड़ी है और इसे B0 प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। यहां आपको बता दें कि Hyundai Creta, Renault Captur और Nissan Terrano जैसी कारें भी B0 प्लैटफॉर्म पर काम करती हैं।

भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली Nissan Kicks को चेन्नई की निसान डिजाइन सेंटर में डेवेपल किया जा रहा है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई में Nissan और Renault के संयुक्त मालिकाना हक वाले प्लांट में होगी।

SUV की लंबाई 4384 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी चौड़ाई 1813 मिलीमीटर है। जबकि, ये 1656 मिलीमीटर ऊंची है। यह SUV ट्विन-फाइव-स्पोक अलॉय वील के साथ भारत में आएगी। इसके फ्रंट में वी-मोशन ग्रिल, बूमेरंग शेप में एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प के साथ बड़े हेडलैम्प और स्लीक फॉगलैम्प दिए गए हैं।

भारत में नई Nissan Kicks SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.6-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 bhp का मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। यहां आपको बता है कि इस SUV में कॉम्पैक्ट SUV Terrano से इंजन लिया गया है। वहीं, डीजन वर्जन की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.5-लीटर का इंजन दिया गया है, जो दो ऑप्शन 84 bhp की पावर और 108 bhp की पावर के साथ आता है। टेरेनो में 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, निसान किक्स में एएमटी दिया जाएगा या नहीं इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:

बाहुबली के डायरेक्टर का Maruti Suzuki Omni से लेकर BMW 7 Series तक का सफर

पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है

अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप

chat bot
आपका साथी