कभी नहीं देखी होगी इतनी बड़ी बाइक, इसमें है 280 हॉर्सपॉवर

जिस बाइक बारे में आज हम बात करने जा रहे है वो कोई साधारण बाइक नहीं बल्कि उस बाइक के नाम हैं कई रिकार्ड्स

By Bani KalraEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 12:04 PM (IST)
कभी नहीं देखी होगी इतनी बड़ी बाइक, इसमें है 280 हॉर्सपॉवर
कभी नहीं देखी होगी इतनी बड़ी बाइक, इसमें है 280 हॉर्सपॉवर

नई दिल्ली(जेएनएन)। दोस्तों बाइक तो हम सभी ने एक से बढ़कर एक देखी होंगी लेकिन आज जिस बाइक से हम आपको मिलवाने जा रहे हैं वो कोई साधारण बाइक नहीं बल्कि उस बाइक के नाम हैं कई रिकार्ड्स, और मजे की बात यह है कि अपनी विशाल आकर की वजह से इस बाइक का नाम  गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किताब में दर्ज हो चुका है।



जी हां दोस्तों जिस बाइक के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है रेगिओ XXL जिसे फैबियो रेगियांई कंपनी ने बनाया है। इसका डिजाइन अनौखा है और आकर विशाल है। रेगिओ XXL की लम्बाई 16 फीट हैं जबकि इसकी ऊंचाई 32 फीट हैं। अब आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं की यह बाइक कैसी दिखती होगी।

अब अज बाइक इतनी बड़ी है तो जाहिर सी बात है इसमें इंजन भी काफी बड़ा और दमदार होगा। रेगिओ XXL में 5.7 वी8 शेवरले का 280 हॉर्सपॉवर लगा हुआ हैं। कंपनी ने इस बाइक को मोटो एक्सपो 2012 में प्रदिर्शित किया था। इस बाइक को दुनिया की सबसे बड़ी बाइक का खिताब मिला हुआ है। यह रिकॉर्ड गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किताब में दर्ज हैं। जबकि पिछला रिकॉर्ड कैलिफोर्निया के ग्रेगोरि डुनहैम की बाइक का था। आपको बता दें की यह बाइक अपने दोनों टायर पर खड़ी नहीं रह सकती है, इसलिए इसमें अतिरिक्त व्हील की आवश्यकता पड़ती हैं।

chat bot
आपका साथी