Republic Day 2021: भारतीय सेना के बेड़े में शामिल ये वाहन दुश्मनों को कर देते हैं तहस नहस, आईईडी विस्फोटों का भी नहीं होता असर

भारत कल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है जिसके मौके पर हम भारतीय सेना के कुछ ऐसे वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में खतरनाक होने के साथ साथ इस्तेमाल करने में भी दुश्मनों को हिला देते हैं।

By BhavanaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:52 PM (IST)
Republic Day 2021: भारतीय सेना के बेड़े में शामिल ये वाहन दुश्मनों को कर देते हैं तहस नहस, आईईडी विस्फोटों का भी नहीं होता असर
भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन (फोटो साभार: वायरल तस्वीर)

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।  Republic Day 2021: भारतीय सेना की वजह से हम लोगों का सर हमेशा गर्व से ऊंचा रहता है, गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग एकजुट होते हैं, वहीं जो नहीं जा पाते वे टीवी के माध्यम से इसे देखने की कोशिश करते हैं। भारत कल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, जिसके मौके पर हम भारतीय सेना के कुछ ऐसे वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में खतरनाक होने के साथ साथ इस्तेमाल करने में भी दुश्मनों को हिला देते हैं।

Tata Merlin LS: जब से टाटा ने भारतीय सेना के लिए वाहनों की आपूर्ति का ठेका लिया है, तब से हम दुनिया के कुछ बेहतरीन बख्तरबंद वाहनों के साथ मौजूद हैं। मर्लिन टाटा की सबसे बेहतरीन गाड़ियों में से एक एलएसवी या लाइट सपोर्ट व्हीकल है। इसे नाटो बलों द्वारा उपयोग किए गए निर्देशों के अनुसार बनाया गया है। बता दें, मर्लिन एलएसवी को अभी तक सशस्त्र बलों में शामिल नहीं किया गया है और इसका उपयोग भारतीय सेना द्वारा न केवल सैन्य टुकड़ी के लिए बल्कि आवश्यकता होने पर लड़ाकू वाहन के रूप में भी किया जाता है।

Tata Safari Storm: भारतीय सेना लंबे समय तक मारुति सुजुकी जिप्सी पर निर्भर रही। हालांकि बाद में जिप्सी की जगह सफारी ने ले ली। मारुति जिप्सी को बाहर करने के साथ भारतीय सेना को अधिक आधुनिक मजबूत 4X4 वाहन की आवश्यकता थी, जो बाद में टाटा सफारी स्टॉर्म ने ली। सेना ने कारब 3500 एसयूवी का ऑर्डर दिया गया था और टाटा लगातार भारतीय सेना को मैट ग्रीन सफारी पहुंचा रहा है।

Shri Lakshmi Defence Solutions Viper: लक्ष्मी डिफेंस सॉल्यूशंस सेना का नया रक्षा आपूर्तिकर्ता वाहन है, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स को दिए जाने के बाद यह एक पाॅवरफुल सवारी बन गया है। बुलेट-प्रूफ होने के अलावा यह वाइपर ग्रेनेड, बारूदी सुरंगों और छोटे आईईडी विस्फोटों के लिए भी अभेद्य है। इसके अलावा इसे क्रूरता से हमला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जो एक बार में 6 लोगों की रक्षा करने में सक्षम है।

Mahindra Marksman: 26/11 के हमलों के बाद महिंद्रा डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित मार्क्समैन को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया था जहां बहुत अधिक स्थान नहीं है। मार्क्समैन ने जम्मू-कश्मीर सहित संघर्ष के क्षेत्रों में अपनी सूक्ष्मता सिद्ध की है। हालांकि यह वाहन अभेद्य नहीं है। यह भारी बुलेट फायर और ग्रेनेड के खिलाफ काम कर सकता है। इस खासियत है कि कोई भी स्थिति हो चाहे सड़क हो या नहीं यह फ्लैट टायर के साथ हर जगह 120 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति पर चल सकता है। 

Mahindra Armoured MEVA Straton Plus: स्ट्रेटन प्लस मूल रूप से एक बख्तरबंद कार्मिक वाहक है जिसे दो प्रकारों में पेश किया जाता है। इसके दोनों प्रकार विरोधी क्षेत्रों में आने वाली हर चीज के लिए समान रूप से सक्षम हैं। स्ट्रैटन को लंबे समय तक भारी गोलाबारी का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

Royal Enfield Bullet: राॅयल एनफील्ड की बुलेट भारतीय सेना की सबसे पुरानी साथी है। शायद ही कोई सेना का व्यक्ति हो जिसने अपने जीवन में बुलेट की सवारी नहीं की हो। भारतीय सेना में इस बाइक को छोटी दूरी के लिए उपयोग किया जाता है। जो आर्मी ग्रिन कलर में बेहद ही आकर्षित दिखती है।  

chat bot
आपका साथी