Auto Expo 2020: 80 km की रेंज वाला Okinawa Cruiser हुआ पेश, देखें कैसे हैं फीचर्स

Auto Expo 2020 Okinawa ने आज अपना नया Electric Scooter Okinawa Cruiser पेश कर दिया है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 06:23 PM (IST)
Auto Expo 2020: 80 km की रेंज वाला Okinawa Cruiser हुआ पेश, देखें कैसे हैं फीचर्स
Auto Expo 2020: 80 km की रेंज वाला Okinawa Cruiser हुआ पेश, देखें कैसे हैं फीचर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Okinawa ने Auto Expo 2020 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Cruiser पेश कर दिया है। आज के समय में देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं, जिसके चलते ही नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उपलब्ध होती जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि Okinawa Cruiser को इस साल के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको बात रहे हैं कि Okinawa Cruiser इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसा है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

चार्जिंग समय और टॉप स्पीड

चार्जिंग समय की बात की जाए तो Okinawa Cruiser Scooter 2-3 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। वहीं टॉप स्पीड की बात की जाए तो Okinawa Cruiser 100 Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। Okinawa Cruiser एक बड़े साइज वाला स्कूटर है, जिसे चलाने के बाद राइडर को खुद बिग फील होगा। अगर इस स्कूटर की तुलना की जाए तो भारतीय बाजार में उपलब्ध Suzuki Burgman Street 125 से इसकी आकार में तुलना की जा सकती है।

पावर और स्पेशिफिकेशन

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Okinawa Cruiser में 3kW की ब्रशलैस मोटर दी गी है, जिसे पावर देने के लिए 4kW लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इस स्कूटर में दी गई बैटरी रिमूवेबल है।

रेंज

रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 75 से 80 km प्रति घंटे की दूरी तय कर सकता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो Okinawa Cruiser में फुल LED हैडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट डिस्क ब्रेक और फ्रंट में एक्स्ट्रा स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस स्कूटर में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म, कीलैस एंट्री और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Auto Expo 2020: Maruti Suzuki ने पेश किया Vitara Brezza का पेट्रोल वेरिएंट

यह भी पढ़ें: Auto Expo 2020: Suzuki ने पेश की पावरफुल Bike Katana, ऐसे हैं सेफ्टी फीचर्स

chat bot
आपका साथी