MG Motor अपनी पहली SUV को 2019 में करेगी भारत में लॉन्च, 75 फीसद पार्ट्स होंगे स्वदेशी

MG Motor ने एलान किया है कि भारत में लॉन्च होने वाली उसकी पहली मॉडल का करीब 75 फीसद हिस्सा स्वदेशी होगा।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 05:49 PM (IST)
MG Motor अपनी पहली SUV को 2019 में करेगी भारत में लॉन्च, 75 फीसद पार्ट्स होंगे स्वदेशी
MG Motor अपनी पहली SUV को 2019 में करेगी भारत में लॉन्च, 75 फीसद पार्ट्स होंगे स्वदेशी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। MG Motor ने ऐलान किया है कि भारत में लॉन्च होने वाली उसकी पहली मॉडल का करीब 75 फीसद हिस्सा स्वदेशी होगा। आसान भाषा में कहा जाए तो कार का 75 फीसद हिस्सा भारत में बनेगा जबकि 25 फीसद हिस्सा कंपनी बाहर से आयात करेगी। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि भारतीय बाजार में उसका पहला मॉडल SUV होगा, जो कंपनी के गुजरात में स्थित हलोल प्लान्ट में बनाया जाएगा।

कंपनी ने पहले ही बता रखा है कि उसका पहला मॉडल अगले साल की दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि कंपनी का दूसरा मॉडल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV होगा, जो पहले मॉडल के लॉन्च के एक साल के अंदर पेश किया जाएगा।

MG Motor ने भारतीय बाजार में पेश किए जाने वाले अपने पहले मॉडल के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है पहला मॉडल MG HS SUV होगा, जो ग्लोबल मार्केट में कंपनी का एक फ्लैगशिप मॉडल है। इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने कई SUVs की भारत में टेस्टिंग कर रही है। इनमें MG RX5, ZS SUV और Baojun 530 SUV शामिल है, जिनकी बिक्री चीन में जारी है।

इस दौरान MG मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने कहा, “हमारे सभी प्रोडक्ट्स को यूके और चीन में डिजाइन और इंजीनियर्ड किया गया है जिनमें भारतीय इंजीनियर्स का बड़ा योगदान है। इन वाहनों में अधिकतर देसी पुर्जों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए कारों में ग्लोबल क्वालिटी दी जा रही है, इसके लिए हलोल प्लांट में इंजीनियर्स काम कर रहे हैं।”

MG Motor के मुताबिक हलोल मैन्युफैक्चरिंग प्लान की मौजूदा क्षमता 80,000 यूनिट्स प्रति साल है, जिसे कंपनी बढ़ा कर 2 लाख यूनिट करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:

बाहुबली के डायरेक्टर का Maruti Suzuki Omni से लेकर BMW 7 Series तक का सफर

पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है

अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप

TVS Jupiter Grande Vs Honda Activa 5G: कीमत और फीचर्स में कौन है बेहतर

गाड़ी की नंबर प्लेट में नहीं किया ये बदलाव तो 500 रुपये का जुर्माया या 3 महीने की होगी जेल

chat bot
आपका साथी