शंघाई ऑटो शो में मर्सिडीज ने पेश की नई S-क्लास, जानें खूबियां

मर्सिडीज बेंज ने शंघाई ऑटो शो में अपनी नई सुपर लक्ज़री कार S-क्लास को पेश किया है। साल 2016 में S-क्लास दुनियां की सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्ज़री कारों में शामिल हो चुकी है।

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 19 Apr 2017 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 19 Apr 2017 05:07 PM (IST)
शंघाई ऑटो शो में मर्सिडीज ने पेश की नई S-क्लास, जानें खूबियां
शंघाई ऑटो शो में मर्सिडीज ने पेश की नई S-क्लास, जानें खूबियां

नई दिल्ली (एजेंसी) मर्सिडीज बेंज ने शंघाई ऑटो शो में अपनी नई सुपर लक्ज़री कार S-क्लास को पेश किया है। साल 2016 में S-क्लास दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्ज़री कारों में शामिल हो चुकी है।

नई टेक्नोलॉजी के साथ नई S-क्लास
मर्सिडीज बेंज ने इस बार S-क्लास को पहले से ज्यादा एडवांस्ड और जबरदस्त फीचर्स के सतह पेश किया है। इतना ही नहीं इसमें पहले से दमदार इंजन देखने को मिलता है अब चूंकि यह लक्ज़री कार है इसलिए इसमें कम्फर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके इलेक्ट्रिफिकेशन और पॉवरट्रेन में जबरदस्त काम किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस कार का हाइब्रिड मॉडल भी पेश करने का प्लान कर रही है मर्सिडीज नई S-क्लास को यूरोपियन मार्किट में जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है।

साल 2016 की बेस्ट सेलिंग लक्ज़री कार
S-क्लास अपने कम्फर्ट के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है और इसलिए यह कार साल 2016 की बेस्ट सेलिंग लक्ज़री कार भी बन चुकी है।

करें तो S-क्लास 6 सिलिंडर डीजल और पेट्रोल इंजन में मौजूद है। कंपनी हाइब्रिड मॉडल पर भी काम कर रही है जो एक बार में 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। नई S-क्लास में S 350 d, S 400 d, S 560 और AMG S 63 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
 

chat bot
आपका साथी