Mahindra XUV300 के सबसे सस्ते मॉडल की खासियत जानिए

Mahindra XUV300 का सबसे सस्ता वेरिएंट W4 PM BS6 (PETROL)-2WD है। ये XUV300 का बेस वेरिएंट है और आप इसे 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं। XUV300 भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 08:36 AM (IST)
Mahindra XUV300 के सबसे सस्ते मॉडल की खासियत जानिए
Mahindra XUV300 का सबसे सस्ता वेरिएंट (Photo Credit: Mahindra)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में Mahindra XUV300 एक पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इतना ही नहीं ये भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक भी है। अगर आप इस दिवाली एक्सयूवी 300 खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस कार के सस्ते वेरिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि Mahindra XUV300 का सबसे सस्ता वेरिएंट W4 PM BS6 (PETROL)-2WD है। ये XUV300 का बेस वेरिएंट है और आप इसे 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं।

इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात करें तो इस एसयूवी में आपको पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ही इंजन का ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1197cc का इंजन दिया गया जाता है जो कि 5000 Rpm पर 108.59 HP की पावर और 2000-3500 Rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। अगर बात करें डीजल वेरिएंट की तो इसमें 1497cc का इंजन लगाया गया है जो 3750 Rpm पर 115 HP की पावर और 1500-2500 Rpm पर 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन के साथ आता है।

सेफ्टी फीचर्स: Mahindra XUV300 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हीटेड ओरआरवीएम्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, एयरबैग्स, ईबीडी, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, हिल स्टार्ट एसिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, फ्रंट और रियर फॉग लैंप, को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर डिफॉगर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी