3 महीने के भीतर Kia Seltos बन गई भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, देखें Top 10 लिस्ट

Kia Seltos की अक्टूबर 2019 में Hyundai Creta Mahindra Scorpio MG Hector XUV500 Maruti S-Cross Tata Harrier Jeep Compass Renault Duster Nissan Kicks से ज्यादा बिक्री हुई है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 07:30 AM (IST)
3 महीने के भीतर Kia Seltos बन गई भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, देखें Top 10 लिस्ट
3 महीने के भीतर Kia Seltos बन गई भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, देखें Top 10 लिस्ट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज हम आपको उस कंपनी के बारे में बताएंगे, जिसने ढाई महीने पहले अपनी पहली कार को भारत में लॉन्च किया था... और अब यही गाड़ी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। हम बात कर रहे हैं Kia Motors की सबसे पहली गाड़ी Kia Seltos के बारे में जिसने देशभर में तहलका मचा दिया है। Kia Seltos इस साल भारत में 22 अगस्त को लॉन्च हुई थी और अब अक्टूबर महीने में ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। आज हम आपको अक्टूबर 2019 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Hyundai Creta, Mahindra Scorpio, MG Hector, XUV500, Maruti Suzuki S-Cross, Tata Harrier, Jeep Compass, Renault Duster से लेकर Nissan Kicks तक शामिल हैं। डालते हैं एक नजर,

Kia Seltos- अक्टूबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। भारतीय बाजार में इसके 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Hyundai Creta- Hyundai Creta भारतीय बाजार में Kia Seltos के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसके अक्टूबर 2019 में 7,269 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इसके अक्टूबर 2018 में 11,702 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Mahindra Scorpio- भारत की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक Mahindra Scorpio अक्टूबर 2019 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसके अक्टूबर 2019 में 4,628 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, अक्टूबर 2019 में इसके 4,603 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। MG Hector- MG Motor की भारत में सबसे पहली गाड़ी MG Hector को भारतीय ग्राहकों का भरपूर साथ मिल रहा है। भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार की अक्टूबर 2019 में 3,536 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Mahindra XUV500 - Mahindra XUV500 के भारतीय बाजार में 1,378 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, अक्टूबर 2018 में इसके 2,156 यूनिट्स बिके थे। Maruti Suzuki S-Cross - Maruti Suzuki S-Cross के अक्टूबर 2019 में 1,356 यूनिट्स बिके हैं। अक्टूबर 2018 में इसके 3,317 यूनिट्स बिके थे। Tata Harrier- अक्टूबर 2019 में Tata Harrier के 1,258 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Jeep Compass- Jeep Compass के अक्टूबर 2019 में 854 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Renault Duster- Renault Duster के अक्टूबर 2019 में 622 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Nissan Kicks- Nissan Kicks के अक्टूबर 2019 में 313 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Data Source: Auto Pundit

chat bot
आपका साथी