हुंडई की नई वर्ना इस दिवाली पर दे सकती है भारत में दस्तक, होंडा सिटी से होगा मुकाबला

हुंडई मोटर इंडिया इस साल ग्रैंड आई10 और एक्ससेंट को लॉन्च करने के बाद अपनी प्रीमियम सेडान वर्ना का फेसलिफ्ट उतारने की तैयारी में है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 01:45 PM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 01:45 PM (IST)
हुंडई की नई वर्ना इस दिवाली पर दे सकती है भारत में दस्तक, होंडा सिटी से होगा मुकाबला
हुंडई की नई वर्ना इस दिवाली पर दे सकती है भारत में दस्तक, होंडा सिटी से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (जेएनएन)। हुंडई मोटर इंडिया इस साल ग्रैंड आई10 और एक्ससेंट को लॉन्च करने के बाद अपनी प्रीमियम सेडान वर्ना का फेसलिफ्ट उतारने की तैयारी में है। जानकारों की मानें तो कंपनी इसे इस साल अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। भारत में इस कार को हिमाचल के पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया। टेस्टिंग के दौरान दो वर्ना देखी गई हैं और दोनों ही ब्लैक कैनवस के ढकी हुई थीं। नई वर्ना की अनुमानित कीमत 8.5 लाख रुपए से शुरू होकर 13.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जा सकती है।

एक्सटीरियर:
- नई वर्ना का एक्सटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग होगा। इसमें कासकैडिंग ग्रिल, स्वेप्ट ब्लैक हैडलाइट और LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी जाएंगी।
- इसके साथ ही नए एलॉय व्हील्स, नया फ्रंट लिप स्पॉयलर, क्रोम एलीमेंट्स के साथ स्पोर्टीयर बंपर डिजाइन, LED हॉरीजोंटल टेललैंप्स और माउल्डेड रियर स्पॉयलर भी लगाया जाएगा।

इंटीरियर:
- हुंडई वर्ना का इंटीरियर टूसों और एलैंट्रा की तरह ही दिया जाएगा। फीचर्स के तौर पर सिल्वर ट्रिम के साथ ऑल ब्लैक इंटीरियर और HVAC वेंट्स दिए जाएंगे।
- इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन AVN सिस्टम और स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया जाएगा।

पावर स्पेसिफिकेशन:
- संभावना है कि इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन आ सकते हैं। मौजूदा वर्ना के पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर और 1.6 लीटर का इंजन और डीज़ल वर्जन में भी 1.4 लीटर और 1.6 लीटर का इंजन दिया गया है।
- पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है, जबकि डीज़ल वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।
- क्रेटा और एलांट्रा की तरह नई वर्ना में भी 4-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिल सकती है। सियाज़ एसएचवीएस को टक्कर देने के लिए नई वर्ना का हाइब्रिड अवतार भी आ सकता है।

इन कारों से होगा वर्ना का मुकाबला:
नई वर्ना का सीधा मुकाबला मारूति सियाज़ और होंडा सिटी से होगा। होंडा ने कुछ समय पहले ही सिटी सेडान का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: किया मोटर्स भारत में करेगी 7000 करोड़ रुपए का निवेश, SUV और सेडान कार उतारने की योजना

chat bot
आपका साथी