Honda ने भारत के 3 पश्चिमी राज्यों में बेचे 11 मिलियन से अधिक टू-व्हीलर्स
Honda Motorcycle and Scooter India ने अपने संचालन के 19वें साल में पश्चिमी भारत में 11 मिलियन उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एक और उपलब्धि हासिल करते हुए Honda Motorcycle and Scooter India ने अपने संचालन के 19वें साल में पश्चिमी भारत में 11 मिलियन उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। Honda पश्चिमी भारत में उपभोक्ताओं को स्पीड और गुणवत्ता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही है। Honda 2Wheelers India पश्चिमी क्षेत्र में निर्विवादित नंबर 1 दोपहिया ब्रांड बना हुआ है। Honda ने शुरूआती 14 सालों में पहले 5.5 मिलियन उपभोक्ताओं का भरोसा जीता। 3 गुना तेजी से बढ़ते हुए, मात्र 4 सालों में अगले 5.5 मिलियन उपभोक्ता Honda के साथ जुड़ गए। Honda 2 व्हीलर्स इंडिया तीन पश्चिमी राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में 11 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं हासिल कर लिए हैं।
Honda की इस उपलब्धि पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए Honda मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "हम पश्चिमी क्षेत्र में अपने 11 मिलियन उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने Honda ब्रांड को इतना प्यार दिया और हममें अपना भरोसा बनाए रखा है। पिछले सालों के दौरन Honda के प्रति लोगों का भरोसा तेज़ी से बढ़ा है और अपने अनूठे 100 फीसदी डिजिटल लॉयल्टी प्रोग्राम ‘Honda जॉय क्लब’ के माध्यम से हम उपभोक्ताओं के लिए अनूठी पेशकश लेकर आए हैं जिसके माध्यम से वे विभिन्न टचपॉइन्ट्स पर Honda करेन्सी को रीडीम कर ढेरों फायदे पा सकते हैं।"
तीन पश्चिमी राज्य गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा देश में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 15 फीसदी योगदान देते हैं। तकरीबन 40 फीसदी मार्केट शेयर के साथ Honda वित्तीय वर्ष 2015 के बाद से पश्चिमी क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखे हुए है। Honda ने विट्ठलपुर, गुजरात में 4 प्लांट (2016 में) स्थापित किए हैं, जिनकी सालाना उत्पादन क्षमता 1.2 मिलियन युनिट्स है।
यह भी पढ़ें:
KSL Cleantech लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर समेत नए EVs
अब नहीं बनेंगे फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, मोदी सरकार लाई नई व्यवस्था