Hero KARIZMA ZMR से कितनी अलग है Hero Xtreme 200S, जानें खासियत से कीमत तक सब कुछ

Hero Motocorp की Hero Xtreme 200S ज्यादा तर मामलों में Hero KARIZMA ZMR का अपडेट अवतार है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 07:00 AM (IST)
Hero KARIZMA ZMR से कितनी अलग है Hero Xtreme 200S, जानें खासियत से कीमत तक सब कुछ
Hero KARIZMA ZMR से कितनी अलग है Hero Xtreme 200S, जानें खासियत से कीमत तक सब कुछ

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero KARIZMA ZMR के बारे में शायद ही बताने की जरुरत है। 200 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक को युवाओं ने बहुत पसंद किया। हालांकि, अब इसकी कीमत को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। ऐसे में शायद कंपनी ने इसकी प्रोडक्शन और सेल को बंद कर दिया है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैसे अगर आप इस बाइक को पसंद करते थे, तो Hero Xtreme 200S आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Hero KARIZMA ZMR से कितनी अलग है Hero Xtreme 200S, तो डालते हैं एक नजर,

परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 200S में पावर के लिए 200सीसी, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 18bhp की पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hero KARIZMA ZMR में पावर के लिए 223 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर OHC, फ्यूल इंजेक्शन, ऑयल कूलर इंजन दिया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 20 Bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 19.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

Hero Xtreme 200S का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Hero KARIZMA ZMR का इंजन मल्टी प्लेट वेट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

कीमत

Hero Xtreme 200S की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,400 रुपये है।

ब्रेकिंग फीचर्स

Hero Xtreme 200S के फ्रंट में सिंगल चैनल ABS के साथ 276 मिलीमीटर का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। Hero KARIZMA ZMR के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है।

सस्पेंशन Hero Xtreme 200S के फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में एक 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है। Hero KARIZMA ZMR के फ्रंट में टेलेस्कॉपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉबर्स दिया जा रहा। स्विंग ऑर्म के साथ 5-स्टेप एडजस्टेबल GRS सिस्टम दिया है।

डायमेंशन Hero Xtreme 200S की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। Hero KARIZMA ZMR की लंबाई 2100 मिलीमीटर, चौड़ाई 805 मिलीमीटर और ऊंचाई 1190 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 145 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1360 मिलीमीटर है।

chat bot
आपका साथी