Hero MotoCorp ने भारत में बंद किए अपने ये 4 मॉडल्स, जानें कौन से मॉडल्स होने वाले हैं लॉन्च

Hero MotoCorp ने अपनी वेबसाइट से 4 मॉडल्स को हटा दिया है। इसमें Glamour Passion XPro Maestro 110 और Duet स्कूटर्स मौजूद है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 02:27 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 07:06 PM (IST)
Hero MotoCorp ने भारत में बंद किए अपने ये 4 मॉडल्स, जानें कौन से मॉडल्स होने वाले हैं लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारत में बंद किए अपने ये 4 मॉडल्स, जानें कौन से मॉडल्स होने वाले हैं लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero MotoCorp ने अपनी वेबसाइट से 4 मॉडल्स को हटा दिया है। इसमें Glamour, Passion XPro, Maestro 110 और Duet स्कूटर्स मौजूद है। कंपनी ने ये मॉडल्स पूरी तरह बंद कर दिए हैं और इन्हें BS6 अवतार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। Hero ने अपनी वेबसाइट पर अपनी 200 cc मोटरसाइकिल्स भी लिस्ट नहीं की हैं, जिसमें XTreme 200T, Xtreme 200R, Xtreme 200S शामिल हैं। मॉडल्स जैसे Glamour FI, Passion Pro i3S, Splendor Pro i3S को अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही Glamour BS6, Passion Pro BS6 और Splendor Pro BS6 की अपग्रेड कर रही है। इसके साथ ही Maestro 110 और Duet 110 को कंपनी ने Maestro 125 से रिप्लेस कर दिया है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया था।

मौजूदा ज्यादा पावरफुल मॉडल Hero की वेबसाइट पर Xpulse 200 है। हीरो का यह पहला 200 cc मॉडल है जिसे BS6 मानकों के अनुरूप किया है। जैसा कि पहले बताया, हीरो ने अपने 200 cc मॉडल्स XPulse 200T, Xtreme 200R और Xtreme 200S को अस्थायी रूप से हटा दिया है। हो सकता है कंपनी Xtreme 200R को उतारे, लेकिन XPulse 200T और Xtreme 200S को ज्यादा सफलता ना मिलने के चलते कंपनी इन्हें BS6 मानकों के अनुरूप लॉन्च नहीं करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प फिर से कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा दांव खेल रही है और इसमें कंपनी अपनी पहली 160 cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में नई Hero Xtreme 160R है। इस समय यह एक नई मोटरसाइकिल है और हीरो मोटोकॉर्प वेबसाइट पर XTreme 160R को लिस्ट कर दिया है। कंपनी अपनी इस मोटरसाइकिल को अप्रैल 2020 में लॉन्च करने जा रही थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते कई कंपनियों ने अपने लॉन्च टाल दिए हैं। हीरो ने अस्थायी रूप से अपनी वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बंद किया हुआ है और डीलरशिप्स भी लॉकडाउन के चलते बंद हैं। इसी के चलते कंपनी की मार्च 2020 की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।

कंपनी ने 42 फीसद की गिरावट के साथ बिक्री की है। कंपनी ने पिछले महीने 334,647 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 581,279 यूनिट्स का रहा था। घरेलू बाजार में कंपनी ने 42.7 फीसद की गिरावट के साथ 316,685 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 553,302 यूनिट्स का रहा था। वहीं, अगर निर्यात 35.7 फीसद की गिरावट के साथ 17,962 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 27,977 यूनिट्स का रहा था। 

chat bot
आपका साथी