घर में पड़ी पुरानी कार को बदलें और साथ ले जाएं नई Mahindra XUV300, होगा महाबचत

अगर आप अपनी पुरानी कार के बदले Mahindra XUV300 को खरीदते हैं तो आपको 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 02:37 AM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:00 AM (IST)
घर में पड़ी पुरानी कार को बदलें और साथ ले जाएं नई Mahindra XUV300, होगा महाबचत
घर में पड़ी पुरानी कार को बदलें और साथ ले जाएं नई Mahindra XUV300, होगा महाबचत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बड़ी कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर कई ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में Mahindra भी शामिल हो गई है, जहां Mahindra XUV300 पर एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप एक बेहतर परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक वाली SUV को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतर समय साबित हो सकता है। आज हम आपको Mahindra XUV300 SUV पर मिल रहे Discount Offers के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इस SUV पर,

क्या है ऑफर?

अगर आप अपनी पुरानी कार के बदले Mahindra XUV300 को खरीदते हैं तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Mahindra XUV 300 AMT

Mahindra ने अपनी XUV 300 का AMT वर्जन हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट SUV में ऑटो शिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके W8 और W8 (O) में आपको ऑमोमेटेट ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसके केवल डीजल वेरिएंट में AMT को शामिल किया गया है। यानी इसके पेट्रोल वेरिएंट को खरीदने पर आपको इसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा।

परफॉर्मेंस- Mahindra XUV300 AMT में पावर के लिए 1497सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 116 PS की मैक्सिमम पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

डायमेंशन- Mahindra XUV300 AMT की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1821 मिलीमीटर और ऊंचाई 1627 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है।

ब्रेकिंग- Mahindra XUV300 AMT के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया है।

कीमत- Mahindra XUV300 AMT के W8 ट्रिम की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है। वहीं, W8 (O) की कीमत 12.70 लाख रुपये है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले AMT वर्जन 55,000 रुपये ज्यादा महंगा है।

chat bot
आपका साथी