बजाज की नई डिस्कवर 10 जनवरी को होगी लॉन्च, इनसे होगा मुकाबला
नई डिस्कवर 110 का सीधा मुकाबला, हीरो पैशन प्रो, टीवीएस विक्टर और होंडा ड्रीम युगा जैसी बाइक्स से होगा। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बजाज ऑटो 10 जनवरी को दिल्ली में अपनी नई डिस्कवर सीरिज को लॉन्च करेगी सोर्स के मुताबिक कंपनी नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 को लॉन्च करेगी, इन बाइक के जरिये कंपनी कम्यूटर सेगमेंट पर फोकस करेगी क्योकिं भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट काफी बड़ा है।
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
नई डिस्कवर 110 का सीधा मुकाबला, हीरो पैशन प्रो और टीवीएस विक्टर जैसी बाइक्स से होगा। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होगा, क्योकिं ये दोनों बाइक्स भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, साथ ही डेली यूज के लिए बेहतर ऑप्शन हैं।
डिटेल्स | बजाज डिस्कवर 110 (संभावित डिटेल्स) | हीरो पैशन प्रो | TVS विक्टर |
इंजन | 110cc | 97.2 cc | 109.7 cc |
पावर | 8.5bhp | 8.36 Ps | 9.6 Ps |
टॉर्क | 9.0 Nm | 8.05 Nm | 9.4 Nm |
गियर | 4 स्पीड | 4स्पीड | 4 स्पीड |
कीमत | 50 हजार रुपये से शुरू | 51,000 से शुरू | 52 हजार रुपये से शुरू |
नई डिस्कवर में होंगे ये बदलाव
सोर्स के मुताबिक नई डिस्कवर 110 को क्रेडल फ्रेम की जगह डायमंड सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम पर बनाया गया है। साथ ही इनमें अब नए फीचर्स के साथ नए ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे, लीक हुईं तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है नई डिस्कवर को
मिल सकते हैं ये इंजन
इंजन की बात करें तो नई डिस्कवर 110 में 110cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 8.5 bhp पावर और 9 Nm टॉर्क देगा, इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियर मिलेंगे। हांलाकि कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। इसके अलावा बात बजाज की डिस्कवर 125 की बात करें तो इसमें नए बॉडी डेकल्स लगाए हैं। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किये गये है मौजूद इंजन काफी अच्छा परफॉर्म कार रहा है।
क्या होगी कीमत?
हंलाकि कीमत को लेकर किसी भी तरह की कोई ठोस जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन अनुमानित कीमत की बात करें तो नई डिस्कवर 110 को 50,000 रुपए के आस-पास उतारा जा सकता है जबकि नई डिस्कवर 125 की अनुमानित कीमत 55,000 रुपए तक जा सकती है।