भारत में बढ़ रहा है SUV गाड़ियों का क्रेज, टोयोटा नई SUV रश को कर सकती है लॉन्च

चालू वित्त वर्ष 2017-18 के पहले छह महीने में SUV वाहनों की बिक्री में 46 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। देश की दिग्गज कार कंपनियों की तरफ से अगले एक वर्ष के भीतर जितने नए वाहनों की लांचिंग होनी है, उनमें से अधिकांश SUV ही हैं।

By Bani KalraEdited By: Publish:Tue, 07 Nov 2017 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Nov 2017 04:41 PM (IST)
भारत में बढ़ रहा है SUV गाड़ियों का क्रेज, टोयोटा नई SUV रश को कर सकती है लॉन्च
भारत में बढ़ रहा है SUV गाड़ियों का क्रेज, टोयोटा नई SUV रश को कर सकती है लॉन्च

नई दिल्ली(जेएनएन)। इस साल त्योहारी मौसम के दौरान कार बाजार में वैसे तो कोई खास रौनक नहीं रही, लेकिन SUV बाजार को लेकर ग्राहकों का आकर्षण जस का तस बरकरार है। हालात यह है कि पिछले महीने GST रेट बढ़ने का असर भी SUV कद्रदानों पर नहीं पड़ा है। देश में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। आइये जानते है एक्सपर्ट इस बारे में क्या राय रखते हैं

SUV गाड़ियों की बिकी में 46 फीसद की बढ़ोतरी
चालू वित्त वर्ष 2017-18 के पहले छह महीने में SUV वाहनों की बिक्री में 46 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। देश की दिग्गज कार कंपनियों की तरफ से अगले एक वर्ष के भीतर जितने नए वाहनों की लांचिंग होनी है, उनमें से अधिकांश SUV ही हैं।

अगले साथ भारत में लॉन्च होंगी 6 नई SUV
मारुति, हुंडई, फोर्ड, रेनो, टोयोटा जैसी कंपनियों की 6 SUV तो मार्च-अप्रैल, 2018 तक बाजार में लॉन्च कर दी जाएंगी। भारत के SUV बाजार में अगला धमाका देश की दूसरे नंबर की कंपनी हुंडई मोटर्स और टोयोटा की तरफ से होने वाला है। दोनों पहली बार मध्यवर्ग की जरूरत व क्षमता को देखते हुए SUV लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हैं। देश के महंगे SUV बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली टोयोटा ‘रश’ नाम से नई गाड़ी लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की पहली सस्ती SUV होगी। हुंडई की SUV क्रेटा अभी भी ग्राहकों के बड़े वर्ग में पसंद की जा रही है, लेकिन कंपनी इसे नए रंग-रूप में री-लॉन्च करने जा रही है। साथ ही कम कीमत वाली एक SUV भी अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी है।

भारत में बड़ा हो रहा है SUV का मार्किट
रेनो इंडिया के सीईओ एवं एमडी सुमित साहनी के मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश में नई कार खरीदने वाले ज्यादातर लोग बेहद युवा हैं। SUV उनकी पहली पसंद बन रही है। रेनो भारत के कार बाजार की शीर्ष पांच कंपनियों में शुमार होना चाहती है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह SUV बाजार पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है। कंपनी ने यूरोपीय बाजार में काफी मशहूर हो चुकी कैप्चर को अब भारत में लॉन्च कर दिया है। देश भर में इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख से लेकर 13.88 लाख रुपये के बीच रखी गई है। रेनो का कहना है कि बेहतरीन फीचर्स की वजह से उसका पलड़ा भारी है।

यूथ को लुभा रही हैं SUV
ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखर्जी के मुताबिक, देश में अब सस्ती SUV गाड़ियों लॉन्च होने लगी हैं जिसकी वजह से यूथ को यह सेगमेंट काफी पसंद आ रहा है, होंडा की WR-V, मारुति की ब्रेजा और फोर्ड की इकोस्पोर्ट मॉडल शामिल है। फोर्ड की नई इकोस्पोर्ट जल्द लॉन्च होने वाली है जिसका भारत में बड़ी बेसब्री से इंतजार
हो रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में कई नए मॉडल देखने को मिलेंगे।
 

chat bot
आपका साथी