जून महीने में दिल्ली के आसपास इन जगहों पर एक बार घूमने जरूर जाएं
पर्यटकों के लिए कसौली आकर्षण का केंद्र हैं। दिल्ली से कसौली की दूरी 300 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से कसौली महज साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आप वी ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली मध्यकालीन और आधुनिक वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लाल किला, कुतुबमीनार, जामा मस्जिद, पुराना किला, चांदनी चौक आदि मध्यकालीन वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। वहीं, इंडिया गेट, कमल मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, राजपथ, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन आदि आधुनिक समय की कलाकृति है। बड़ी संख्या में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं। अगर आप भी दिल्ली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जून महीने में दिल्ली के आसपास इन जगहों की भी सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
कसौली
पर्यटकों के लिए कसौली आकर्षण का केंद्र हैं। दिल्ली से कसौली की दूरी 300 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से कसौली महज साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आप वीकेंड हॉलिडे पर जाना चाहते हैं, तो कसौली जरूर जाएं। यहां का वातावरण बेहद शांत रहता है। वहीं, भीड़ भी कम रहती है। जून के महीने में तापमान औसतन रहता है। पर्टयन के लिए कसौली बेस्ट डेस्टिनेशन है।
फागु, राजस्थान
फागु को 'फलों का कटोरा' भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में घूमने के लिए फागु बेस्ट डेस्टिनेशन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समर सीजन में वातावरण बेहद आनंददायक रहता है। यहां से आप हिमालय की वादियों का दीदार कर सकते हैं। दिल्ली से फागु की दूरी 360 किलोमीटर है। आप सड़क मार्ग के जरिए भी फागु की यात्रा कर सकते हैं।
रानीखेत
अगर आप दिल्ली के आसपास हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं, तो रानीखेत जाएं। दिल्ली से रानीखेत की दूरी 381 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के जरिए 8 घंटों में रानीखेत की दूरी तय कर सकते हैं। रानीखेत में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। यहां आप गोल्फ कोर्स, कुमाऊँ रेजिमेंट संग्रहाल, तारिखेत गांव, राम मंदिर, काली मंदिर, झूला देवी मंदिर, भालू डैम समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप शिमला, स्पीति घाटी, कानाताल आदि प्रसिद्ध जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।