Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karni Mata Mandir: राजस्थान के इस मंदिर में चूहों को लगाया जाता है भोग, जानिए इसका रहस्य

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:39 PM (IST)

    Karni Mata Mandir भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं जिनका इतिहास काफी रोचक है। ये तीर्थ स्थल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस है। राजस्थान के बीकानेर में करणी माता का मंदिर चूहों के कारण पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां श्रद्धालुओं को चूहों का झूठा प्रसाद दिया जाता है। तो आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

    Hero Image
    Karni Mata Mandir: इस मंदिर में लगाया जाता है चूहों को भोग

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karni Mata Mandir: राजस्थान अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह दुनियाभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर कला प्रदर्शन तक प्रसिद्ध है। हालांकि गर्मियों के मौसम में यहां लोगों का घूमना थोड़ा कम हो जाता है, क्योंकि यह देश के सबसे गर्म राज्यों में गिना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। आज आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चूहों से जुड़ा है। जी हां, करणी माता का मंदिर राजस्थान के बिकानेर में स्थित है। यह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यह मंदिर करणी माता को समर्पित है।

    View this post on Instagram

    A post shared by karni_mata_mandir_dashnok (@karni_mata_mandir_deshnoke)

    इस मंदिर की खासियत है कि यहां 20 हजार से भी ज्यादा चूहे रहते हैं और इन्हें पूजा के बाद भोग लगाया जाता है। आपको यहां कुछ सफेद चूहे भी देखने को मिल जाएंगे। मंदिर में इन चूहों का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। श्रद्धालुओं के बीच इन चूहों को काबा के नाम से भी जाना जाता है।

    करणी माता मंदिर का निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20 वी शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। इस मंदिर का मुख्य दरवाजा चांदी से बना है और करणी माता के लिए सोने का छत्र बना हुआ है। चांदी की बड़ी परतों में यहां चूहों को भोग लगाया जाता है। आप इस मंदिर की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इस मंदिर में आए भक्तों को चूहों का झूठा प्रसाद दिया जाता है। इन चूहों को करणी माता के पुत्रों का अवतार माना जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by karni_mata_mandir_dashnok (@karni_mata_mandir_deshnoke)

    नवरात्रि के दौरान करणी माता मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेलें में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है।

    Pic Credit: Instagram//karni_mata_mandir_deshnoke/

    comedy show banner
    comedy show banner