Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 5 हज़ार रुपए में कर सकते हैं दिल्ली के आसपास इन 5 शहरों की सैर

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 26 Nov 2021 12:40 PM (IST)

    जब भी हम कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं तो सबसे पहले हमें जो चीज़ परेशान करती है वो है ट्रिप का खर्चा। कई बार ट्रैवल में पैसा ज़्यादा खर्च हो रहा होता है जिसकी वजह से आपको कई बार ट्रिप को कैंसिल करना पड़ता है।

    Hero Image
    सिर्फ 5 हज़ार रुपए में कर सकते हैं दिल्ली के आसपास इन 5 शहरों की सैर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का मौसम आ चुका है और अब सभी को क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का इंतज़ार है। हर साल लोग छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन, पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस की वजह से छुट्टियों पर जाना आसान नहीं रहा। हालांकि, अब भारत के ज़्यादातर शहरों में कोविड के मामले कम हुए हैं। इसे देखते हुए आप छोटा-सा ट्रिप ज़रूर प्लान कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब भी हम कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे पहले हमें जो चीज़ परेशान करती है, वो है ट्रिप का खर्चा। कई बार ट्रैवल में पैसा ज़्यादा खर्च हो रहा होता है, जिसकी वजह से आपको कई बार ट्रिप को कैंसिल करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के आसपास की ऐसी जगहों के बारे में जहां 5000 रुपए के बजट में भी जाया जा सकता है। आइए कम बजट की उन जगहों को एक्सप्लोर करें, जो हमारे में बजट में आ रही हैं।

    आगरा

    आगरा का नाम लेते ही सबसे पहले ताज महल की याद आ जाती है। आप आगरा में ताज महल के अलावा फतहपुर सीकरी, यमुना नदी के किनारे बने आगरा के किले और अकबर का मकबरा भी घूम सकते हैं। दीवान-ए-आम और दीवान-ए- खास देखें और मुगल शासन की बारीकियों के बारे में जानें। इसके अलावा एतमादुद दौला का मकबरा, मरियम जमानी का मकबरा, जसवंत की छतरी, चौसठ खंभा और ताज संग्रहालय भी घूमा जा सकता है। आगरा के लिए आप दिल्ली से ट्रेन, बस और कैब ले सकते हैं। कार से आगरा का रास्ता करीब 3 घंटे का है, जबकि सुपरफास्ट ट्रेन आपको डेढ़ घंटे में पहुंचा देगी। आगरा आने-जाने का खर्चा ज़्यादा नहीं है और 2-3 दिन में घूमकर वापस भी आ सकते हैं।

    अलवर

    अलवर राजस्थान का एक शहर है, जो दिल्ली से काफी पास है। यह शहर घूमने के लिहाज़ से काफी अच्छा है, यहां अलवर किला अलवर शहर के ऊपर अरावली रेंज में स्थित है। सरिस्का नेशनल पार्क घूम सकते हैं, जो लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके अलावा यहां का स्थानीय खाना ज़रूर खाएं। पांच हजार रुपये में आप आराम से यहां वीकेंड एंजॉय सकते हैं।

    वाराणसी

    यह हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। वाराणसी, पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। यहां सबसे दिलचस्प हैं यहां के घाट, जिनमें दशाश्‍वमेध प्रचलित घाट है। यहां हर सुबह- शाम भव्‍य आरती की जाती है। आप यहां के कई लोकप्रिय मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। गंगा किनारे बैठकर यहां के स्थानीय व्यंजनों कचौड़ी, जलेबी, भजिया आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली से ट्रेन का सफर कर सकते हैं।

    भीमताल

    दिल्ली से भीमताल लगभग 6-7 घंटे दूर है। आप यहां 3-4 दिन बिता सकते हैं। भीमताल में खूबसूरत पहाड़ों के अलावा, तालाब भी हैं। इसके अलावा नैनीताल काफी करीब है जहां आप बाज़ार, ज़ू, लेक के किनारे केफे का मज़ा ले सकते हैं। यहां यहां बस से जा सकते हैं, यहां आपको सस्ते होटल और खाना भी मिल जाएगा।

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़ एक खूबसूरत और मॉडर्न शहर है। यहां का रॉक गार्डन काफी लोकप्रिय है। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए शाताबदी के अलावा कुछ और ट्रेनें हैं, जो आपको 3-4 घंटे में पहुंचा देंगी। आप चाहें तो बस का सफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से लगभग 27 कि.मी की दूर मोरनी हिल्स, जहां घूमा जा सकता है। यहां दो खूबसूरत झीलें भी हैं, जिसकी प्राकृतिक सौंदर्यता का आप दिल भरकर आनंद उठा सकते हैं।

    कम बजट में भी आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बजट की चिंता नहीं करने तो इन 5 शहरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner