Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन के ट्रिप के लिए पुणे के आसपास इन जगहों पर घूमने की कर सकते हैं प्लानिंग

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 01:00 PM (IST)

    अगर आप नेचर लवर और शांति पसंद करते हैं तो पवन झील घूमने जरूर जाएं। यहां आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ रात भी गुजार सकते हैं। इसके लिए पवन झील पर आपको सामान्य दर पर टेंट मिल जाएगा। एक दिन के ट्रिप को आप यादगार बना सकते हैं।

    Hero Image
    एक दिन के ट्रिप के लिए पुणे के आसपास इन जगहों पर घूमने की कर सकते हैं प्लानिंग

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पुणे एक खूबसूरत जगह है। जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पुणे को एजुकेशन हब भी कहा जाता है। देशभर के स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए पुणे जाते हैं। अगर आप भी एक दिन के ट्रिप के लिए घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पुणे और उसके आसपास इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। मानसून सीजन में पुणे का मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। आइए, इन खूबसूरत जगहों की खासियत जान लेते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन झील

    अगर आप नेचर लवर और शांति पसंद करते हैं, तो पवन झील घूमने जरूर जाएं। यहां, आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ रात भी गुजार सकते हैं। इसके लिए पवन झील पर आपको सामान्य दर पर टेंट मिल जाएगा। एक दिन के ट्रिप को आप यादगार बना सकते हैं।

    खंडाला

    हिंदी सॉन्ग 'आती क्या खंडाला' से यह जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया। इससे पहले भी यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था। खंडाला महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन लोनवला के समीप स्थित है। आप एक साथ दोनों जगहों की सैर कर सकते हैं। खंडाला में कई खूबसूरत जलप्रपात हैं। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ पुणे के आसपास खंडाला और लोनवला घूमने जा सकते हैं।

    लोहागढ़ फोर्ट

    पुणे से लोहागढ़ फोर्ट की दूरी महज 55 किलोमीटर है। आप सड़क मार्ग के जरिए लोहागढ़ फोर्ट पहुंच सकते हैं। समुद्रतल से इसकी उंचाई 3400 फीट है। इस किले में चार मुख्य द्वार हैं, जो क्रमश: नारायण दरवाजा, गणेश दरवाजा, हनुमा दरवाजा और महा दरवाजा हैं। इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुई है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लोहागढ़ फोर्ट जरूर जाएं।

    पंचगनी

    पंचगनी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। बरसात के दिनों में पंचगनी हिल स्टेशन का मौसम बेहद सुहाना रहता है। एक दिन के ट्रिप के लिए यह सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। पंचगनी में घूमने के लिए टेबल लेंड, सिडनी और पारसी पॉइंट प्रमुख केंद्र हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner