Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों में इस क्रूज का किराया, सैर पर जाने की बस एक ही शर्त- बिना कपड़े रहना होगा 11 दिन

    एक अमेरिकी ट्रैवल कंपनी जो न्यूड क्रूज चलाने के लिए जानी जाती है इन दिनों चर्चा में है। बिग न्यूड बोट नामक यह क्रूज बॉडी पॉजिटिविटी और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। 2300 यात्रियों वाला यह जहाज कैरेबियन सागर के एबीसी द्वीप की सैर कराएगा। 11 दिनों के इस सफर में बिना कपड़ों के रहने की शर्त है हालांकि कुछ नियमों का पालन करना होगा।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 26 Aug 2025 08:22 PM (IST)
    Hero Image
    दुनिया का सबसे बड़ा न्यूड क्रूज, जहां बिना कपड़ों के कर सकते हैं यात्रा (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने कभी क्रूज पर जाने का सपना नहीं देखा होगा। दुनियाभर में ऐसे कई क्रूज हैं, तो अपनी सुख-सुविधा के लिए जाने जाते हैं। लक्जरी क्रूज का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में बढ़िया खाने, कसीनो और इन्फिनिटी पूल की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन अब क्रूज की सुविधाएं बस यहीं तक सीमित नहीं है। अब ये क्रूज आपको अपनी आजादी से रहने का मौका भी देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अमेरिका स्थित एक ट्रैवल कंपनी, जो 1990 से कपड़ों के बिना क्रूज चलाने के लिए जानी जाती है, इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस कंपनी की प्रमुख "बिग न्यूड बोट" दुनिया की सबसे बड़ी न्यूड क्रूज बन गई है। ये क्रूज कई मायनों में बेहद खास माना जाता है। सिर्फ एक हॉलिडे ट्रिप से बढ़कर इस क्रूज को बॉडी पॉजिटिविटी, सम्मान और समुदाय को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इस अनोख क्रूज के बारे में विस्तार से-

    क्यों खास है न्यूड क्रूज?

    यह न्यूड क्रूज कई मायनों में बेहद खास है। यह इसमें सफर करने वाले यात्रियों को जीवन में एक बार मिलने वाला रोमांच देती हैं। 2,300 यात्रियों वाले इस जहाज पर बैठकर आप कैरेबियन सागर के एबीसी द्वीप यानी अरूबा, बोनेयर और कुराकाओ की सैर कर सकेंगे। 11 दिनों के इस सफर के दौरान आपको काफी कुछ रोमांचक करने को मिलेगा, लेकिन इस यात्रा का हिस्सा बनने की एक ही शर्त है, बिना कपड़ों के रहना। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

    क्रूज में फॉलो करने होंगे कुछ नियम

    जैसाकि इस क्रूज के नाम से पता चलता है, न्यूड क्रूज में आपको 11 दिनों तक बिना कपड़ों के समुद्र की सैर करनी है। 968 फुट लंबे इस जहाज पर लोग पार्टी, लंच और डिनर सबकुछ एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि, यहां न्यूड रहने के भी कुछ नियम हैं, जिन्हें फॉलो करना जरूरी है। जैसे कि गेमिंग और स्विमिंग के समय कपड़े पहन सकते हैं। साथ ही लंच और डिनर करते समय आपको अपने प्राइवेट पार्ट कवर रखने होंगे। इसके अलावा कैप्टन के रिसेप्शन पर भी बिना कपड़ों के जाने की अनुमति नहीं है।

    साथ ही इस क्रूज में कुछ खास हिस्सों जैसे स्विमिंग पूल और डांस हॉल पर "नो-फोटो जोन" लागू किए गए हैं। साथ ही क्रूज में किसी के लिए गलत व्यवहार करने पर बिना किसी रिफंड के उन्हें तुरंत जहाज से उतार दिया जाएगा।

    अब जान लीजिए किराया

    इस क्रूज के बारे में सुनकर भले ही आपने मन ही मन कई तरह के सपने सजा लिए होंगे, लेकिन अब जरा इसका किराया भी जान लीजिए। इस क्रूज पर जाने के लिए आपको 13000 से 50000 डॉलर यानी 13 लाख से 43 लाख रुपए तक का किराया चुकाना होगा।

    वर्तमान में यह कंपनी अपनी भविष्य की यात्राओं की तैयारी कर रही है, जिसमें बिग न्यूड बोट आपको 11 दिनों की सैर कराएगी, जहां आपको बिना कपड़ों के रहना होगा।

    यह भी पढ़ें-यह भी पढ़ें- प्रयागराज संगम का नजारा डबल डेकर क्रूज बोट्स से देख सकेंगे, प्रस्ताव पर मुहर आज लगेगी

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को लगेंगे चार चांद, झेलम-चिनाब और रावी नदी में चलेंगे 'क्रूज'