Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Luxurious Cruise: दुनिया के सबसे महंगे महंगे क्रूज, जिनकी कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 10:47 AM (IST)

    World Luxurious Cruise क्रूज से ट्रिप का अपना अलग ही आनंद है। लेकिन इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Luxurious Cruise: दुनिया के सबसे महंगे और लग्जरी क्रूज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Luxurious Cruise: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज 'गंगा विलास' अपनी यात्रा की शुरुआत कर चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दुनिया का एकलौता क्रूज नहीं है। लग्जरी ट्रिप में क्रूज ट्रिप सबसे पहले नंबर पर आता है। इनके हर एक दिन का किराया काफी ज्यादा होता है। जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता। गंगा क्रूज से सफर करने के लिए प्रति दिन का किराया 25 से 50 हजार रुपए है। अगर आपकी आंखें इस किराए को देखकर ही चौड़ी हो गई, तो आपको बता दें दुनिया के महंगे क्रूज में सफर के लिए ये एक दिन का भी किराया नहीं है। जी हां, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्रूज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी लग्जरी सुविधाओं और कीमत के लिए दुनियाभर में हैं मशहूर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सी बॉर्न पर्सूट क्रूज (Seabourn Pursuit)

    सी बॉर्न पर्सूट क्रूज की यात्रा इस साल यानी 2023 के अंत में शुरू होगी। जो पूरे 12 दिनों की होगी। स्कॉटलैंड और आइसलैंड को कवर करेगा ये क्रूज। इस क्रूज के नॉर्मल कमरों का कीमत 9 लाख रुपए है। वहीं पेंटहाउस सुइट और ओनर्स सुइट की कीमत 18 लाख से 23 लाख रुपए तक है।

    सिल्वर सी एक्सप्लोरर (Silversea)

    जून 2023 में सिल्वर सी एक्सप्लोरर से 10 दिनों के ऑस्ट्रेलिया ट्रिप का मौका मिलेगा। जिसके लिए प्रति व्यक्ति की कीमत 8 लाख से 20 लाख तक है।

    सी बॉर्न एनकोर शिप (Seabourn Encore)

    इस क्रूज का सफर भी इसी साल अप्रैल से शुरू होगा। 14 दिनों की ये यात्रा एजियन एल्योर और तुर्की ट्रेजर आइलैंड की होगी। इस क्रूज में सफर के लिए 6 लाख रुपए से लेकर 13 लाख रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा।

    रेजेंट सेवन सीज क्रूज (Regent Seves Seas Cruises)

    रेजेंट सेवन सीज क्रूज के अंतर्गत सेवन सीज़ स्पलेंडर और सेवन सीज़ वॉयेजर जैसी दो शिप थी। सेवन सीज स्प्लेंडर की यात्रा मई 2022 में शुरू हुई थी। मॉन्टे कार्लो से लंदन तक पूरे 15 दिन की ये यात्रा थी। जो स्पेन और फ्रांस के पोर्ट पर रुकी थी। बात इसकी कीमत की करें तो इसका सबसे सस्ता कमरा 10 लाख रुपए का था। वहीं लग्ज़री कमरों की कीमत 19 लाख से लेकर 57 लाख रुपए तक थी।

    सेवन सीज़ एक्सप्लोरर

    एलीट ट्रैवलर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लक्जरी क्रूज ट्रिप की लिस्ट में सबसे पहला नाम है सेवन सीज़ एक्सप्लोरर का। साल 2019 में इस क्रूज ने अपनी यात्रा की शुरुआत की थी और तब इसे दुनिया के सबसे महंगे क्रूज होने का दर्जा मिला था। इसमें तीन क्रूज एक में ही शामिल थे और जो बहुत ही मॉर्डन सुविधाओं से लैस था। 11 देशों के 41 पोर्ट तक इसने यात्रा की जिसमें कुल 123 दिनों का वक्त लगा था। इसका सफर करने के लिए यात्रियों हर दिन का खर्च 7 लाख से भी ज्यादा था। यानी पूरी सफर की कीमत थी लगभग 10 करोड़ रुपए। 

    Pic credit- freepik