विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Mahavir Mandir: पटना का महावीर मंदिर इतना क्यों है खास, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 28 Aug 2023 12:33 PM (IST)

Patna Mahavir Mandir पटना का महावीर मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यहां हर ...और पढ़ें

Patna Mahavir Mandir: जानिए पटना के महावीर मंदिर से जुड़ी जरूरी बातें
Patna Mahavir Mandir: जानिए पटना के महावीर मंदिर से जुड़ी जरूरी बातें

HighLights

  1. यह उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।
  2. यह मंदिर बजरंगबली को समर्पित है।
  3. इस मंदिर में हर रोज श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Patna Mahavir Mandir: बिहार में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत धार्मिक पर्यटक स्थल हैं। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह राज्य धार्मिक स्थलों के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बिहार की राजधानी पटना में कई फेमस मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में आज आपको महावीर मंदिर के बारे में बताएंगे। 

यह मंदिर पटना जंक्शन के पास स्थित है। महावीर मंदिर देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर है। यह हिंन्दुओं की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है। यह मंदिर बजरंगबली को समर्पित है। यहां साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा-पाठ करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mahavir Mandir (@mahavirmandirpatna)

यह उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां बजरंगबली की दो मूर्तियां एक साथ हैं।

इस मंदिर में नैवेद्यम का लड्डू बजरंगबली को भोग के रूप में लगाया जाता है। यह लड्डू काफी स्वादिष्ट होता है। इस प्रसाद को लेकर मान्यता है कि इस लड्डू को खाने से लोग कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली के दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है।

View this post on Instagram

A post shared by Mahavir Mandir (@mahavirmandirpatna)

रामनवमी के मौके पर इस मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आते हैं। इस खास मौके पर महावीर मंदिर में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस मंदिर में भोलेनाथ की भी विशाल प्रतिमा है। अगर आप धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पटना के महावीर मंदिर का दर्शन करने जरूर जाएं। 

Pic Credit: Instagram//mahavirmandirpatna/