Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली क्‍यों है सैलानियों का पसंदीदा शहर

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Dec 2015 04:05 PM (IST)

    भारत अपनी विविधता में प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए है, इसका हर राज्य अपनी एक अलग खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। पुरानी विरासतों और नए आर्किटेक्ट का संगम यहां के जैसा और कहीं नहीं मिल सकता। भौगोलिक सुंदरता की बात करें तो यहां एक ओर रेगिस्तान और दूसरी ओर बर्फ

    दिल्ली क्‍यों है सैलानियों का पसंदीदा शहर

    भारत अपनी विविधता में प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए है, इसका हर राज्य अपनी एक अलग खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। पुरानी विरासतों और नए आर्किटेक्ट का संगम यहां के जैसा और कहीं नहीं मिल सकता। भौगोलिक सुंदरता की बात करें तो यहां एक ओर रेगिस्तान और दूसरी ओर बर्फ ही बर्फ नजर आती है। कहीं मंदिरों की बहुलता है तो कहीं पैगोडा की अद्भुत बनावट। भारत के लोगों के लिए अपना पूरा देश घूमना ही कई देशों की यात्रा करने के बराबर है। खास कर के भारत की राजधानी दिल्‍ली की बात ही निराली है। विभिन्न संस्कृतियों का समागम, भाषा, आभूषण, पहनावा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली देश-विदेश के सैलानियों के बीच राष्ट्रीय राजधानी को लेकर रूचि बढ़ती जा रही है और इस मामले में विश्व के 10 प्रमुख शहरों में यह 7वें स्थान पर है। बुकिंग के लिहाज से सालाना 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नई दिल्ली एकमात्र एशियाई शहर है जो ट्रिप एडवाइजर्स 2016 ट्रैवलर्स च्वाइस डेस्टिनेशन आन द राइज के 10 प्रमुख वैश्विक शहरों में शामिल हैं। ऐतिहासिक इमारतों, सांस्कृतिक धरोहर, आसपास अच्छे शहर तथा बड़े-बड़े मॉल भारत की राजधानी को एक जीवंत शहर बनाते हैं।

    आकर्षक हुमायूं का मकबरा शहर के समृद्ध इतिहास को बताता है जबकि अच्छे बाजार व्यस्त महानगर का वास्तविक बोध कराता है। द ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्डस फार डेस्टिनेशन आन द राइज में दुनिया के 52 शहरों को रेखांकित किया गया है। इन शहरों को साल-दर-साल ट्रिप एडवाइजर के यात्रियों की रहने, रेस्तरां तथा आकर्षण को लेकर प्रतिक्रिया और रूचि के आधार पर चुना गया है।

    बुकिंग रूचि में साल-दर-साल वृद्धि का आंकड़ा ट्रिप एडवाइजर्स के अक्‍टूबर 2014 से अक्टूबर 2015 के बीच आंकड़ों पर आधारित है। ट्रिप एडवाइजर की मुख्य मार्केटिंग अधिकारी बारबरा मेसिंग ने कहा, हमारे यात्रियों ने दुनिया भर में उन जगहों को चिन्हित करने में मदद की जिसको लेकर रूचि और लोकप्रियता बढ़ रही है।