विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवान कृष्ण की भविष्यवाणी पर बसा है जैसलमेर, पर कैसे बना बंगालियों का फेवरेट स्पॉट? दिलचस्प है किले की कहानी

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:39 PM (IST)

जैसलमेर का सोनार किला एक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसका निर्माण रावल जैसल ने करवाया था।

जैसलमेर का सोनार किला एक ऐतिहासिक धरोहर (Image Source: AI Generated)

जैसलमेर का सोनार किला एक ऐतिहासिक धरोहर (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान का नाम आते ही मन में रेत के टीले, ऊंट और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की छवि बनती है, लेकिन इसका इतिहास बेहद समृद्ध है। यहां का हर किला, हर महल और हर मंदिर अपनी एक रोचक कहानी कहता है। इन्हीं कहानियों में आज हम बात करेंगे जैसलमेर के सोनार किले की, जो आज एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बना चुका है। 

जैसलमेर का सोनार किला एक ऐतिहासिक धरोहर 

जैसलमेर की उड़ती रेत के बीच शान से खड़ा सोनार का किला त्रिकूट नामक पहाड़ी पर स्थित है, जिसका निर्माण भाटी राजपूत शासक रावल जैसल ने 1156 ई. के आसपास करवाया था। इसे आज सोनारगढ़, स्वर्ण किला, लिविंग फोर्ट और सोने के किले जैसे बहुत से नामों से जाना जाता है। बता दें कि पीले बलुआ पत्थरों से बने इस किले को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। 

भगवान कृष्ण ने की थी जैसलमेर किले की भविष्यवाणी 

इतिहासकारों की माने तो प्राचीन काल में मथुरा से द्वारिका नगरी जाने का रास्ता जैसलमेर से होकर जाता था। कहते हैं कि इसी रास्ते से एक दिन भगवान कृष्ण भी अर्जुन के साथ द्वारिका की ओर जा रहे थे। रास्ते में अर्जुन को तेज प्यास लगी, पर आसपास कहीं पानी नहीं था। 

दोनों पानी के लिए त्रिकूट पर्वत पर ठहरे, भगवान कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से यहां एक कुआं खोद दिया। तब जाकर अर्जुन की प्यास भुजी, फिर अर्जुन ने जब पर्वत के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो भगवान कृष्ण ने कहा था कि यहां एक दिन उनके वंशज आकर बसेंगे। इस कुएं का नाम जैसूल है, जो आज से करीब 5000 साल पुराना बताया जाता है। 

शिलालेख में भविष्यवाणी का जिक्र 

किले के पौराणिक काल से संबंध को इतिहासकार मेहता अजीत ने अपनी किताब ‘भाटीनामे’ में बताया है। इस किताब में उस शिलालेख का जिक्र है, जिसमें रावल जैसल के शासन से पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी। 

दरअसल, इसमें लिखा था कि जैसल नाम का जदुपति, यदुवंश में एक थाय, किणी काल के मध्य में, इण था रहसी आय…. यानी जसल नाम का राजा जैसलमेर पर राज करेगा और अपनी राजधानी बनाएगा। 

खूबसूरती पर लिखा गया बंगाली उपन्यास, फिर बनी फिल्म  

बंगाल के फेमस फिल्ममेकर और राइटर, सत्यजीत रे ने जब इसे किले को देखकर वो इतने प्रभावित हुए कि इसपर एक पूरा उपन्यास ही लिख डाला, जिसका नाम था ‘शोनार केला’। इस उपन्यास आने के बाद जब इसपर साल 1974 में बंगाली फिल्म आई ‘सोनार केला’ आई, तो बंगालियों का यह खास टूरिस्ट स्पॉट ही बन गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।