विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

953 खिड़कियों वाला महल, जहां बिना बाहर निकले दुनिया देखती थीं रानियां; जयपुर की इस इमारत का इतिहास है खास

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:25 PM (IST)

जयपुर का हवा महल अपनी अनूठी वास्तुकला और 953 झरोखों के लिए जाना जाता है।

हवा महल: जयपुर का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेट (Image Source: AI Generated)

हवा महल: जयपुर का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेट (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिसने भी राजस्थान का रुख किया है, उसे कुछ देखा हो या नहीं, पर पिंक सिटी जयपुर और वहां का हवा महल जरूर देखा होगा। इसका नाम ही इतना रोचक है कि कोई भी इसका रहस्य जानने के लिए जाए बिना रह ही नहीं पाएगा। यूं ही यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में जगह नहीं दी है, आइए हवा महल के इसी दिलचस्प इतिहास पर एक नजर डालते हैं। 

हवा महल: जयपुर का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेट 

हवा महल को जयपुर के राजमहल का दर्जा मिला हुआ है, जिसे साल 1799 में जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह के पोते महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इसे दूर से देखने पर यह किसी राजमुकुट के जैसा लगता है, वहीं लाल-गुलाबी बलुआ पत्थर पिंक सिटी से इसे गहराई से जोड़ते हैं। कहते हैं महाराजा भगवान कृष्ण के परमभक्त थे, जिसकी वजह से पांच मंजिला इस महल को एक मुकुट जैसा आकार का बनाने के लिए कहा गया। इसके बाद वास्तुकार लाल चंद उस्ताद ने आदेश के मुताबिक ही डिजाइन दी। 

वहीं, इसका आकार कुछ-कुछ मधुमक्खी के छत्ते जैसा भी दिखता है, जो इसे बाकी ऐतिहासिक इमारतों से एकदम अलग पहचान देता है। 

953 झरोखों से झांकती थीं शाही महिलाएं

महल में 953 छोटे-छोटे झरोखे बने हुए हैं, इन जालीदार खिड़कियों से आने वाले ठंडी हवा ने ही इस महल को हवा महल नाम दिया। यहां से सीधा रास्ता सिटी पैलेस को जाता है, जहां तीज और गणगौर जैसे पर्व मनाए जाते थे। कहा जाता है कि इस महल को राजपरिवार की शाही महिलाओं के लिए बनवाया गया था, ताकि वे इन झरोखों से बाहर के बाजारों और आसपास की गतिविधियों का नजारा ले पाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि राजघराने की महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर नहीं निकलती थीं। 

बिना किसी ठोस नींव के खड़ा है महल  

इसमें भी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस इमारत को बिना किसी नींव के बनाया गया है। इसके चलते महल थोड़ा घुमावदार और 87 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है। वहीं, इसकी ऊंचाई 50 फीट के आसपास बताई जाती है। इस महल की हर मंजिल के नाम मंदिर पर रखे गए हैं, इसमें पहली मंजिल पर शरद मंदिर, दूसरी पर रतन मंदिर, तीसरी पर विचित्र मंदिर, चौथी मंजिल पर प्रकाश मंदिर और पांचवी पर हवा मंदिर शामिल है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।