विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिखने में बस, चलती थी ट्रेन जैसी! सड़कों पर बिछी पटरियों पर दौड़ती थीं ट्राम, भारत के इन शहरों में था इसका जलवा

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:45 AM (IST)

भारत में ट्राम का समृद्ध इतिहास रहा है, जो कभी कोलकाता, पटना और दिल्ली जैसे शहरों में आने-जाने का महत्वपूर्ण साधन थी।

कोलकाता से शुरू हुई थी पहली ट्राम सेवा (Image Source: AI Generated)

कोलकाता से शुरू हुई थी पहली ट्राम सेवा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज पटरियों पर दौड़ती मेट्रो शहरों का और ट्रेन राज्यों खासकर ग्रामीण जनता का बोझ उठा रही है। इसे देखने पर हम कल्पना ही नहीं कर सकते उस दौर की, जब सड़कों पर ट्रेन जैसा एक वाहन दौड़ा करता था। दरअसल, यहां ट्राम की बात हो रही है, जो कभी घोड़ों के सहारे, तो कभी पटरियों के ऊपर पूरे शहर में घुमाया करती थी। आइए इस बार रेल की नहीं, ट्राम के इतिहास की विस्तार से बात करते हैं। 

कोलकाता से शुरू हुई थी पहली ट्राम सेवा 

भारत में ट्राम की शुरुआत ट्रेन से भले ही 20 साल बाद फरवरी 1873 में हुई हो, लेकिन यह ऐसा पहला सार्वजनिक वाहन था, जो शहरों की तंग सड़कों पर आम जनता की आवाजाही आसान बनाता था। जब पहले पहल ट्राम शुरू हुई, तब इसे कोलकाता शहर में सियालदह से अर्मेनियाई घाट स्ट्रीट के बीच घोड़े खींचा करते थे। ये ट्राम 2.4 मील का सफर तय किया करती थी, पर इसे इसी साल नवंबर के महीने में बंद कर दिया गया। 

इसके 7 साल बाद कलकत्ता ट्रामवेज कंपनी की स्थापना करके 1880 में इसे फिर से शुरू किया गया। धीरे-धीरे करके इसे इलेट्रिक किया गया और इसके लिए सड़कों पर पटरियां बिछाई गईं। उस दौर में ट्राम केवल आवाजाही का साधन न होकर शहर की संस्कृति का खास हिस्सा बन चुकी थी। इसकी ट्रेन के मुकाबले धीमी गति और बाहर शहर के नजारे अनुभव को ही रोमांचक बना दिया करते थे। 

पटना में भी घोड़े दौड़ाते थे ट्राम 

साल 1886 में पटना में ट्राम चलनी शुरू हुई, ब्रिटिश व्यवसायी विलियम लॉयड ने इसे शुरू किया था। इसका रूट पटना सिटी के चौक से बांकीपुर के पीरबहोर यानी वर्तमान के गांधी मैदान क्षेत्र तक हुआ करता था। पर 1903 में इसकी धीमी गति, बेकार मैनेजमेंट और एक्सीडेंट्स की घटनाएं बढ़ने के चलते बंद कर दिया गया। 

बिहार में ट्राम से जुड़ा एक किस्सा भी है कि एक बार ट्राम में बैठा एक इंस्पेक्टर गुलजारबाग की किसी मछेरिन को देखकर इतना बेताब हो गया कि उसने बीच सड़क पर ही इसे रुकवा दिया। इसके बाद मछली का भाव तोल करते-करते जब ट्राम जाने लगी, तो उसने दोबारा हुक्म देकर रुकवाया और खरीदकर ही आगे बढ़ने दिया।  

राजधानी में भी चलती थी ट्राम 

आपको यह बात हैरान कर सकती है पर राजधानी दिल्ली में भी 1908 से सब्जी मंडी और चांदनी चौक के इलाके में एक डिब्बे वाले ट्राम बिना पटरी के चलती थी। ऐसी एक नहीं कुल 24 ट्राम उस समय में आवाजाही का साधन बनी हुई थीं, जो पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सदर बाजार, अजमेरी गेट और पहाड़गंज जैसे कई रूट्स पर चल रही थी। फिर बाद में इसकी धीमी गति की वजह से इसे बंद कर 1935 में सार्वजनिक बस सेवा शुरू हुई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।