Budget Hotels In India: फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए देश की इन चुनिंदा जगहों पर जाएं
इतिहास के पन्नों में रत्नागिरी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का यह जन्मस्थली है। रत्नागिरी अल्फांसो आम यानी हापुस आम के लिए भी जाना जाता है। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए रत्नागिरी स्थित कोंकण ड्रीम होम जा सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Budget Hotels In India: घूमना-फिरना किसी पसंद नहीं होता है। जब भी ऑफ मिलता है, तो लोग शांति और सुकून पाने के लिए बैग पैक कर ट्रिप पर निकल जाते हैं। इसके लिए अगस्त का महीना परफेक्ट होता है। इस महीने में कई छुट्टियां मिलती हैं। इन छुट्टियों में लोग घूमने के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी कम बजट में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर जाना चाहते हैं, तो देश की इन चुनिंदा जगहों पर जरूर जाएं। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
कोंकण ड्रीम होम, रत्नागिरी
इतिहास के पन्नों में रत्नागिरी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का यह जन्मस्थली है। इसके अलावा, रत्नागिरी अल्फांसो आम यानी हापुस आम के लिए भी जाना जाता है। वहीं, फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए आप रत्नागिरी स्थित कोंकण ड्रीम होम जा सकते हैं। कम बजट में ट्रिप के लिए कोंकण ड्रीम होम परफेक्ट प्लेस है। इसमें घर की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
रेडब्रिक विला, गुरुग्राम
अगर आप दिल्ली के आसपास घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो गुरुग्राम जाएं। गुरुग्राम स्थित रेडब्रिक विला बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह पर आपको फ्री पार्किंग, फ्री वाई फाई, फ्री ब्रेकफास्ट और लंच की सुविधा दी जाती है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ Redbrick Villa में घूम-फिर सकते हैं।
केसर विला, लोनवला
बरसात के दिनों में लोनवला का मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। लोनवला में कई खूबसूरत होटल हैं। इनमें एक केसर विला है, जो पिकनिक पार्टी के लिए फेमश है। इस विला में मेहमानों के साथ पार्टी थ्रो कर सकते हैं। इस विला में डेकोरेट टेरेस और स्विमिंग पूल है। इस टेरेस से आप लोनवला का खूबसूरत नजारा दे सकते हैं। इसके अलावा, गोवा स्थित Heritage Nirvana Villa और महाराष्ट्र स्थित La Mer विला जा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।