Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surajkund Mela 2023: भारत की क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू होने के लिए फरवरी महीने में इन जगहों की करें सैर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 03:22 PM (IST)

    Surajkund Mela 2023 हर साल फरवरी महीने में देश की राजधानी दिल्ली के पास फरीदाबाद में सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी 4 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जा रहा है।

    Hero Image
    Surajkund Mela 2023: भारत की क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू होने के लिए फरवरी महीने में इन जगहों की करें सैर

    Surajkund Mela 2023: फरवरी का महीने घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। इससे वातावरण में नवसृजन होता है। बाग बगीचे में कोयल की मधुर आवाज सुनाई देती है। वहीं, लोगों में उत्साह और उमंग रहता है। कई जगहों पर होली की तैयारी भी शुरू हो जाती है। इस महीने में बड़ी संख्या में लोग सैर सपाटे पर जाते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत की क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू होने के लिए इन जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काला घोड़ा कला महोत्सव, महाराष्ट्

    हर साल फरवरी महीने में महाराष्ट्र के मुंबई में काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन 4 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक है। आप फरवरी महीने में काला घोड़ा कला महोत्सव का आनंद उठाने के लिए मुंबई जा सकते हैं।

    सूरजकुंड शिल्प मेला, हरियाणा

    हर साल फरवरी महीने में देश की राजधानी दिल्ली के पास फरीदाबाद में सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी 4 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जा रहा है। आप इस मेले में न केवल स्थानीय शिल्प कला से रूबरू हो सकते हैं, बल्कि उत्तर भारत की सभ्यता और संस्कृति को नजदीक से जान सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय जायकों का भी आनंद उठा सकते हैं।

    एलिफेंटा महोत्सव, महाराष्ट्र

    एलिफेंटा गुफा को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा प्राप्त है। यह प्रमुख पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के मुंबई में है। हर साल काला घोड़ा महोत्सव के बाद मुंबई में एलिफेंटा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक एलिफेंटा महोत्सव है। आप भारतीय सभ्यता से रूबरू होने के लिए एलिफेंटा महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं।

    ताज महोत्सव, उत्तर प्रदेश

    अगर आप प्रेम का प्रतीक ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं, तो फरवरी महीने में आयोजित ताज महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं। हर साल 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए फरवरी में आगरा जा सकते हैं।

    सेकरेन्यी महोत्सव, नागालैंड

    अगर आप नागालैंड की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो सेकरेन्यी महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। इस महोत्सव का आयोजन हर साल 25 फरवरी को किया जाता है। आप स्थानीय रीति रिवाजों और संस्कृति और खानपान से रूबरू हो सकते हैं।