Move to Jagran APP

Bengaluru Tourist Places: एक दिन के ट्रिप के लिए बेंगलुरु के आसपास इन जगहों पर जाएं घूमने

अगर आप ट्रैकिंग के शौक़ीन हैं तो नंदी हिल्स जरूर जाएं। बेंगलुरु से नंदी हिल्स की दूरी महज 60 किलोमीटर है। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में स्थित नंदी हिल्स का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर में लिखा है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2022 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 02:38 PM (IST)
Bengaluru Tourist Places: एक दिन के ट्रिप के लिए बेंगलुरु के आसपास इन जगहों पर जाएं घूमने

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bengaluru Tourist Places: बेंगलुरु को भारत का 'सिलिकॉन वैली' और 'आईटी राजधानी' कहा जाता है। दिल्ली और मुंबई के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। शहर में कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हर मौसम में बेंगलुरु घूमने आते हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु के आसपास भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जहां आप एक दिन के ट्रिप के लिए घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी वन डे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेंगलुरु के आसपास इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

नंदी हिल्स

अगर आप ट्रैकिंग के शौक़ीन हैं, तो नंदी हिल्स जरूर जाएं। बेंगलुरु से नंदी हिल्स की दूरी 60 किलोमीटर है। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में स्थित नंदी हिल्स का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर में लिखा है। इतिहासकारों की मानें तो चोल वंश के शासकों ने नंदी हिल्स पर मंदिरों का निर्माण करवाया था। इन मंदिरों में चोल वंश की सभ्यता और संस्कृति स्पष्ट दिखती है। वन डे ट्रिप के लिए नंदी हिल्स बेस्ट डेस्टिनेशन है।

शिवनसमुद्रम् जलप्रपात

वन डे ट्रिप के लिए शिवनसमुद्रम् जलप्रपात भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। आप बेंगलुरु से रोड ट्रिप के जरिए शिवनसमुद्रम् जलप्रपात पहुंच सकते हैं। यह जलप्रपात कावेरी नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 98 मीटर है। अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, तो शिवनसमुद्रम् जलप्रपात देखने जरूर जाएं। साथ ही आप ट्रैकिंग और फोटोशूट का भी आनंद उठा सकते हैं।

अंतरगंगे

अगर आप वन डे ट्रिप पर ट्रैकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो अंतरगंगे घूमने जाएं। बेंगलुरु से अंतरगंगे की दूरी महज 70 किलोमीटर है। आप रोड ट्रिप के जरिए अंतरगंगे पहुंच सकते हैं। अंतरगंगे बारहमासी वसंत के लिए प्रसिद्ध है। आप ट्रैकिंग के अलावा, अंतरगंगे पर पुरानी मंदिरों में देव दर्शन कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.