Kolhapur: मराठी जायके का स्वाद उठाने के लिए एक बार जरूर घूमने जाएं कोल्हापुर
Kolhapur महाराष्ट्र राज्य में कोल्हापुर स्थित है। मुंबई से कोल्हापुर की दूरी 400 किलोमीटर है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर कोल्हपुर घूमने जाते हैं। कोल्हापुर हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। खासकर कोल्हापुरी चप्पलें तो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kolhapur: भारत विभिन्नताओं का देश है। ऐसा माना जाता है कि भारत के सभी राज्यों के खानपान, पहनावे और रहन-सहन में अंतर है। बिहार लिट्टी चोखा के लिए प्रसिद्ध है, तो पंजाब मक्के की रोटी और सरसों का साग, राजस्थान दाल बाटी, महाराष्ट्र वडा पाव और तमिलनाडु इडली, डोसा-सांभर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, बाकी के राज्य भी अपने खानपान के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके लिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ पसंदीदा जगहों पर कर सकते हैं। वहीं, अगर आप मराठी जायके का स्वाद उठाना चाहते हैं, तो एक बार कोल्हापुर जरूर घूमने जाएं। आइए, मराठी जायके और कोल्हापुर के बारे में विस्तार से जानते हैं-
कोल्हापुर
महाराष्ट्र राज्य में कोल्हापुर स्थित है। मुंबई से कोल्हापुर की दूरी 400 किलोमीटर है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर कोल्हपुर घूमने जाते हैं। कोल्हापुर हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। खासकर, कोल्हापुरी चप्पलें तो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि भोंसले छत्रपति के शासन के दौरान कोल्हापुर रियासत की राजधानी थी। मराठी संस्कृति के उत्थान में कोल्हापुर का विशेष योगदान है। कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर, टाउन हॉल, नया महल और छत्रपति शाहू संग्रहालय, पन्हाला किला, काशी विश्वेश्वर मंदिर, जोतिबा मंदिर, रंकाला तालाब आदि प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं।
-महाराष्ट्र वडा पाव के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, मराठी लोग मिसल पाव भी खाना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर दूसरा मराठी मिसल पाव का दिवाना होता है। अगर आप भी मिसल पाव का स्वाद चखना चाहते हैं, तो कोल्हापुर की सैर कर सकते हैं।
-अगर आप कोल्हापुर की फेमस डिश का टेस्ट लेना चाहते हैं, तो रस्सा खाने कोल्हापुर जरूर जाएं। इसमें मटन को तकरीबन एक घंटे में पकाकर तैयार किया जाता है। रस्सा को रोटी के साथ खाया जाता है। यह एक लजीज व्यंजन है।
-इसके अलावा, आपको कोल्हापुर में कट वडा भी खाने को मिल जाएंगे। स्थानीय लोग मिसल पाव के बाद कट वडा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। आप कट वडा का भी टेस्ट ले सकते हैं।
- कोल्हापुरी भेल की तो बात ही निराली है। स्ट्रीट फ़ूड में वडा पाव के बाद भेल ज्यादा प्रसिद्ध है। चटपटा स्वाद का आनंद उठाने के लिए भेल का स्वाद जरूर चखें। हर स्ट्रीट पर आपको कोल्हापुरी भेल मिल जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।