Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुंबई के इन मंदिरों में करें गणपति बप्पा के दर्शन, सभी इच्छाएं होंगी पूर्ण

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 09 Sep 2021 11:03 PM (IST)

    लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ भी कहा जाता है। मराठी शब्द ‘नवसाचा गणपति’ का तात्पर्य इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है। इस गणेश मंडल की स्थापना साल 1934 में की गई है। उस समय से हर साल गणेशोत्स्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    Hero Image
    सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर ठाणे जिले के प्रसिद्ध जगह टिटवाला में है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हिंदी पंचांग के अनुसार, हर साल भादों महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी चौथे दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। यह पर्व देशभर के सभी हिस्सों में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में गणपति पूजा की विशेष धूम रहती है। ऐसा कहा जाता है कि महाराष्ट्र राज्य के हर घर में मूर्ति स्थापित कर गणपति देव की पूजा की जाती है। इस मौके पर मुंबई में कई मंदिरों में गणपति की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। गणपति पूजा दस दिनों तक होती है। इस शुभ अवसर पर गणपति जी की पूजा पाठ समेत आरती अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इन मंदिरों में गणपति बप्पा के दर्शनमात्र से सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालबाग में करें बप्पा के दर्शन

    लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ भी कहा जाता है। मराठी शब्द ‘नवसाचा गणपति’ का तात्पर्य इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है। इस गणेश मंडल की स्थापना साल 1934 में की गई है। उस समय से हर साल गणेशोत्स्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए आपको परेल जाना पड़ेगा। हर साल लाखों की संख्या में उपासक मुराद पूरी होने पर बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद पाने हेतु मंदिर जाते हैं।

    सिद्धिविनायक मंदिर में करें गणपति जी का दर्शन

    सामान्य दिनों में भी काफी संख्या में पर्यटक और उपासक गणपति जी के दर्शन हेतु आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अपनी मुराद लेकर जाता है। उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 1692 में हुआ है। उस समय से अब तक कई बार सिद्धिविनायक मंदिर का पुनर्निर्माण हो चुका है।

    सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर

    यह मंदिर ठाणे जिले के प्रसिद्ध जगह टिटवाला में है। मुंबई से टिटवाला की दूरी महज 55 किलोमीटर है। धार्मिक मान्यता है कि विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम संबंध के लिए सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर जरूर जाएं। वहीं, अगर किसी के वैवाहिक जीवन में दिक्कत है, तो सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर में प्रार्थना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसके लिए सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर को इच्छाओं को पूर्ण करने वाला मंदिर कहा जाता है।