Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खूबसूरती को समेटे वरकला बीच

    By Edited By:
    Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

    दुनिया में ऐसे कम ही देश हैं जहां समुद्र की हजारों किलोमीटर की तट रेखा है भारत उनमें से एक है। भारतीय तट हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। देश के ऐसे कई राज्य हैं जो समुद्र तट की रेखा पर बसे हैं। चलिए आज हम आपको ले चलते हैं केरल के वरकला बीच। वरकला बीच केरल के तिरुवनंतपुरम जिले

    खूबसूरती को समेटे वरकला बीच

    दुनिया में ऐसे कम ही देश हैं जहां समुद्र की हजारों किलोमीटर की तट रेखा है भारत उनमें से एक है। भारतीय तट हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। देश के ऐसे कई राज्य हैं जो समुद्र तट की रेखा पर बसे हैं। चलिए आज हम आपको ले चलते हैं केरल के वरकला बीच।

    वरकला बीच
    केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की बाहरी सीमा पर स्थित वरकला बीच एक शांत बस्ती है। यह तिरुवनंतपुरम से 50 जबकि कोल्लम से 37 किलोमीटर की दूरी पर है। वरकला के निरभ्र तट पर एक शांत रिजॉर्ट है, जहां खनिज जल का एक सोता है। माना जाता है कि इस तट के जल में डुबकी लगाने से शरीर तथा आत्मा की सारी अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। इसलिए इसका नाम 'पापनाशम तट' पड़ा। यहां पर्यटकों के आकर्षण के कई स्थल हैं। जैसे मनोरम समुद्र तट, 2000 वर्ष पुराना विष्णु का एक प्राचीन मंदिर तथा आश्रम - शिवगिरी मठ, जो समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां आपको कोकोनट के पेड़, खूबसूरत और अनोखी दुकान तथा बीच के आसपास झोपड़ियां भी देखने को मिलेंगी।

    वरकला के खास आकर्षण
    वरकला अपने कई आयुर्वेदिक मसाज और थेरपी केन्द्रों के कारण तेजी से एक लोकप्रिय आरोग्य केंद्र के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। इसकी सहायता से यहां आप अपनी कई दिनों की थकान को भी दूर कर सकते हैं। वैसे वरकला मेडिटेशन और आर्ट और रचनात्मक वर्कशॉप के लिए भी विख्यात है। यहां हाथ से बनी ज्वेलरी भी आपको काफी लुभाएगी।

    वरकला का मौसम
    वरकला का मौसम नम और उष्ण कटिबंधीय है। यहां हर साल मूसलाधार वर्षा होती है। जून से अगस्त तक वर्षा अपने चरम पर होती है। आप यहां दिसंबर से मार्च के बीच जाएं तो ठीक रहेगा जब मौसम खुशमिजाज रहता है तथा तापमान 30 डिग्री के आसपास होता है।

    कैसे जाएं और कहां ठहरें
    वरकला में वरकला बीच पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यह वरकला शहर और रेलवे स्टेशन से महज 10 मिनट के रास्ते पर है। वरकला के रेलवे स्टेशन पर 20 भारतीय रेलवे की ट्रेनें रुकती हैं। आप 50 रुपए देकर यहां से आटो रिक्शा ले सकते हैं जो आपको बीच तक पहुंचाने का किराया है। आप कोच्चि और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से आसानी यहां पहुंच सकते हैं। यहां आपको ठहरने के लिए होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक उचित कीमत पर मिल जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner