Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Day 2023: सिंगल हैं, तो वैलेंटाइन डे को इन 5 तरीकों से बनाएं खुद के लिए स्पेशल

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 05:37 PM (IST)

    Valentines Day 2023 वैलेंटाइन डे को अक्सर कपल्स का दिन माना जाता है। हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है कि सिंगल लोग इस दिन को नहीं मना सकते। अगर आप सिंगल हैं तो इन 5 तरीकों से इन दिन को बनाएं खास।

    Hero Image
    Valentine's Day 2023: सिंगल लोग इन 5 तरीकों से बना सकते हैं वैलेंटाइन डे को स्पेशल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Valentine's Day 2023: प्यार के महीने फरवरी का इंतहार सभी को रहता है। अब जब वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है, तो सभी वैलेंटाइन्स डे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। प्यार के ये दिन सभी के लिए बने हैं। कपल्स यह महीना एक दूसरे को पैम्पर कर मनाते हैं, एक दूसरे को तोहफे देते हैं और एक दूसरे की सराहना करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, वैलेंटाइन्स डे सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जो रिश्ते में हैं। आप प्यार अपने परिवार, दोस्तों या फिर किसी के लिए भी ज़ाहिर कर सकते हैं। फिर चाहे आप खुद को ही प्यार क्यों न करते हों।

    वैलेंटाइन्स डे को आमतौर पर कपल्स के लिए खास माना जाता है, लेकिन सिंगल लोगों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है कि वे इसे सेलीब्रेट नहीं कर सकते। अगर आप भी सिंगल हैं, तो निराश न हों, आप भी इस दिन को उतना ही खास बना सकते हैं, जितना की कपल्स बना रहे हैं। यह मौका है खुद को पहचानने का, खुद के लिए प्यार को ज़ाहिर करने का। अगर आप सोच रहे हैं कि सिंगल होकर इस दिन को कैसे खास बनाया जाए, तो हम आपको बता रहे हैं 5 तरीके।

    अकेले ट्रिप पर जाएं

    ट्रिप पर अकेले निकल पड़ना शायद सुनने में मज़ेदार न लगे, लेकिन असल में खुद को पहचानने के लिए बेहतरीन होता है। तो अगर आप सिंगल हैं, तो वैलेंटाइन डे पर अकेले ट्रिप पर निकल जाएं और अपनी मर्ज़ी से जहां चाहें वहां घूमें। क्या पता आपको कोई मिल भी जाए।

    रोड ट्रिप प्लान करें

    रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से ब्रेक नहीं मिल पा रहा है, तो एक रोड ट्रिप प्लान करें। अपने कुछ दोस्तों को लें और कार से खूबसूरत डेस्टीनेशन पर चल पड़ें।

    खुद को डेट पर ले जाएं

    आप अपने दिन की शुरुआत मनपसंद कैफे पर कॉफी या चाय के साथ कर सकते हैं। फिर खुद को पैम्पर करने के लिए स्पा के लिए जाएं और फिर दिन में किसी फिल्म का प्लान कर लें। रात में अपना पसंदीदा डिनर करके ही घर लौटें।

    घर पर पार्टी करें

    इस दिन को खास बनाने के लिए परिवार और दोस्तों को घर पर बुलाकर पार्टी करें। सबकी पसंदीदा डिशेज़ तैयार करें, खूब बातें करें, हंसे और गॉसिप करें। फिर साथ बैठकर खाना खाएं।

    पिकनिक पर जाएं

    किसी खूबसूरत स्पॉट पर पिकनिक के लिए जाएं। सबकी पसंद का खाना पैक करवाएं और अपने करीबियों के साथ मज़ेदार दिन बिताएं।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner