Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 चीजें जो ब्रह्मपुत्र नदी को बनाती हैं और ज्‍यादा रोमांचक व खूबसूरत

    By Shweta MishraEdited By:
    Updated: Sat, 18 Nov 2017 04:48 PM (IST)

    भारत की ब्रह्मपुत्र नदी अपने अंदर एक अलग सी खूबसूरती और इत‍िहास सहेजे है। ऐसे में अगर आप प्रकृति‍ प्रेमी हैं तो फ‍िर असम से बहने वाली इस नदी का दीदार ...और पढ़ें

    Hero Image
    10 चीजें जो ब्रह्मपुत्र नदी को बनाती हैं और ज्‍यादा रोमांचक व खूबसूरत

    2700 किलोमीटर की लंबाई
    भारत में असम से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का नाम संस्कृत से ल‍िया गया है। संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है। करीब 2700 किलोमीटर की लंबाई वाली इस ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नदी के क‍िनारे पर ये शहर 

    तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहने वाली इस नदी की कई उपनद‍ियां हैं। ज‍िन्‍हें सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आद‍ि नामों से जानते हैं। ब्रह्मपुत्र के किनारे असम के डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी जैसे शहर स्‍थ‍ित हैं। 

    रंग बदलत‍ा नदी का पानी

    प्रकृति‍ के रोमाचंक दृश्‍यों को देखने वाले पयर्टकों के ल‍िए ब्रह्मपुत्र नदी के क‍िनारे एक से बढ़कर एक सीन देखने को म‍िल जाएंगे। यह नदी सिर्फ बड़ी ही नहीं बल्‍कि‍ काफी गहरी भी है। कभी इसका पानी लाल, नीला तो कभी मटमैला नजर आता है। 

    नदी ने संस्कृतियों को जोड़ा

    भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे लंबी नदी ब्रह्मपुत्र ने सभ्यताओं और संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का काम क‍िया है। प्राचीन काल में इसने आर्य-अनार्य, मंगोल-तिब्बती, बर्मी-द्रविड़ जैसी कई संस्कृतियों को आपस में म‍िलाया है। 

    ब्रह्मपुत्र पर जीवन न‍िर्भर 

    असम में आज बड़े स्‍तर पर लोगों का जीवन इसी पर निर्भर है। यहां की लोककथाओं और लोकगीतों में भी ब्रह्मपुत्र नदी का जि‍क्र होता है। ब्रह्मपुत्र नदी के क‍िनारे असम में कई बड़े मंद‍िर व अन्‍य धार्मि‍क स्‍थल हैं। जहां पर लोगों की भीड़ होती है। 

    देश का सबसे लंबा ब्रिज

    असम में ब्रह्मपुत्र नदी के रेतीले क‍िनारों पर देखने के ल‍िए बहुत सी खूबसूरत चीजें हैं। हाल ही में यहां पर पर देश का सबसे लंबा ब्रिज ढोला-सादिया बनकर तैयार है। यह असम और अरुणाचल प्रदेश यानी क‍ि दो राज्‍यों को आपस में जोड़ता है। 

    योग और मेड‍िटेशन करें

    असम के गुवाहाटी से इस नदी के क‍िनारे तक पहुंचने वाले लोग यहां पर योग और मेड‍िटेशन का आनंद भी ले सकते हैं। नदी से कुछ ही दूरी पर सुबह जैजेन मेड‍िटेशन एंड योगा सेंटर जैसी कई स्‍पेशल प्‍वाइंट हैं, जहां पर ये कराया जाता है।  

    मोटर बाइक भी कर सकते

    नदी के क‍िनारे बाइक राइड‍िंग का शौक है तो आप ब्रह्मपुत्र नदी के कि‍नारे आप अच्‍छे से कर सकते हैं। यहां पर आपको आराम से मोटर बाइक कि‍राए पर म‍िल जाएंगी। नदी से थोड़ी दूर पर कई बाइक प्‍वाइंट हैं जो क‍िराए पर बाइक देती हैं। 

    एडवेंचर्स वॉटर स्‍पोर्ट का मजा

    डाइव‍िंग ओर राफ्टिंग का शौक रखने वालों के लि‍ए यह प्‍लेस बेस्‍ट है। गुवाहाटी से जाने पर यहां आपको वॉटर स्‍पोर्ट के ल‍िए कुछ खास क‍िनारे बने हैं। सिर्फ इन्‍हीं नि‍श्‍च‍ित स्‍थानों पर ही आप ऐसे एडवेंचर्स वॉटर स्‍पोर्ट का मजा ले सकते हैं। 

    आकर्षण केंद्रों में शाम‍िल जगहें

    ब्रह्मपुत्र नदी घूमने जाएं तो फ‍िर एक बार यहां पर कामाख्‍या मंद‍िर, तेजपुर के ऐत‍िहास‍िक स्‍थल, काजीरंगा नेशनल पार्क और मानस नेशनल पार्क भी घूम सकते हैं। यह सभी जगहें ब्रह्मपुत्र नदी के आकर्षण केंद्रों में शाम‍िल हैं।