Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में इन 6 जगहों पर देख सकते हैं गणपति विसर्जन का अद्भुत नजारा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 17 Sep 2018 12:41 PM (IST)

    जितना महत्व गणपति पूजा का होता है उतना ही गणपति विसर्जन का भी। तो आज जानेंगे मुंबई में ऐसी ही मशहूर जगहों के बारे में जहां विसर्जन की अलग रौनक देखने को मिलती है जिसका आप भी हिस्सा बन सकते हैं।

    मुंबई में इन 6 जगहों पर देख सकते हैं गणपति विसर्जन का अद्भुत नजारा

    सितंबर महीने के आगाज के साथ ही शुरू होता है तीज-त्योहारों का दौर। जिसमें मुंबई में मनाए जाना वाला गणेश चतुर्थी बहुत ही खास है और इसकी यहां अलग ही धूम देखने को मिलती है। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। जितना महत्व गणपति पूजा का होता है उतना ही गणपति विसर्जन का भी। तो आज जानेंगे मुंबई में उन जगहों के बारे में जहां आप विसर्जन का हिस्सा बनकर इसके हर एक पल को एन्जॉय करने के साथ ही उसे अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरगांव चौपाटी, मरीन ड्राइव

    गिरगांव चौपाटी में गणेश विसर्जन का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मुंबई के खूबसूरत बीचों में से एक गिरगांव चौपाटी के ठीक सामने मशहूर विल्सन कॉलेज है। यहां मुंबई के कोने-कोने से हजारों की तादाद में लोग गणपति विसर्जन में शामिल होने आते हैं। ट्रैफिक और सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान गिरगांव चौपाटी आने वाले ज्यादातर रास्तों का बंद कर दिया जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप मरीन लाइन या फिर ग्रांड रोड तक ट्रेन से आएं। वहां से बीच तक सिर्फ 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है। मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा गणेश जी की मूर्ति को गिरगांव चौपाटी में ही विसर्जित किया जाता है।

    जुहू बीच, जुहू

    मुंबई का एक और मशहूर बीच। गणेश विसर्जन के दौरान इस बीच पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। दोपहर से विसर्जन का कार्यक्रम शुरू होता है जो देर रात तक चलता है। ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदा किया जाता है। यहां भी विसर्जन के दौरान कई सारे रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। तो विसर्जन में शामिल होने और इसकी रौनक देखने के लिए सांताक्रूज या पश्चिम रेलवे के खार स्टेशन पर उतरकर लोकल बस लेकर यहां तक पहुंचा जा सकता है। ट्रैफिक से बचने के लिए पैदल आने का भी ऑप्शन है आपके पास।

    पोवई लेक, पोवई

    हीरानंदानी जैसे आलीशान जगह में स्थित पोवई भी गणेश विसर्जन के लिए बहुत ही मशहूर है। हालांकि यहां गिरगांव चौपाटी और जुहू बीच जितनी भीड़ देखने को नहीं मिलती लेकिन रौनक उतनी ही रहती है। नाच-गाने और गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ भगवान को विसर्जित किया जाता है। विसर्जन का हिस्सा बनने के लिए अंधेरी स्टेशन उतरकर वहां से लोकल बस लेकर इस जगह तक पहुंचा जा सकता है।

    बैंडस्टैंड प्रोमिनेड, बांद्रा

    बांद्रा में बैंडस्टैंड भी एक जगह है जहां आप गणपति विसर्जन का नजारा देख सकते हैं। वैसे ये जगह बाकी जगहों जितनी मशहूर नहीं। लेकिन भीड़ कम होने की वजह से यहां कई फिल्मी सितारों को भी देखा जा सकता है। सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट भी यहीं है।

    वर्सोवा बीच, वर्सोवा

    जुहू बीच से कुछ ही दूरी पर है वर्सोवा बीच जो मुंबई के सबसे साफ-सुथरे बीचों में से एक है। यहां भी बहुत बड़े तौर पर गणेश विसर्जन का खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। नाचते-गाते वर्सोवा और इसके आसपास के लोग गणपति बप्पा को यहां विदाई देने आते हैं।

    गोराई जेट्टी, बोरिवली

    हीरानंदानी में स्थित बोरिवली भी मुंबई में गणपति विसर्जन के लिए बहुत ही मशहूर जगहों में से एक है। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन जैसे गानों पर पुरूष ही नहीं महिलाएं भी डांस करते हुए नज़र आ जाएंगी। हजारों की तादाद में लोग यहां विसर्जन से पहले गणपति भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं।

    मुंबई में गणेश चतुर्थी के शुरू होने से लेकर विसर्जन तक का नज़ारा अपने आप में बहुत ही खास होता है। जिसे देखने देश-विदेश से लोगों की भीड़ जमा होती है। 

    comedy show banner
    comedy show banner