Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात के दिनों में रोड ट्रिप का आनंद उठाने के लिए बेस्ट हैं ये सड़कें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 07:07 PM (IST)

    दिल्ली के आसपास रोड ट्रिप के लिए उदयपुर से माउंट आबू की सैर कर सकते हैं। उदयपुर से माउंट आबू की दूरी 163 किलोमीटर है। बरसात के दिनों में अरावली पर्वतमाला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। आप सड़क नियमों का पालन कर रोड ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं।

    Hero Image
    बरसात के दिनों में रोड ट्रिप का आनंद उठाने के लिए बेस्ट हैं ये सड़कें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून सीजन में रोड ट्रिप का आनंद उठाने के लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। हालांकि, बरसात के दिनों में सड़क पर ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही मौसम विभाग की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। इससे यात्रा के दौरान परेशानी से बच सकते हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर आप भी बरसात के दिनों में रोड ट्रिप का आनंद उठाना चाहते हैं, तो ये सड़कें बेस्ट हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से कोलाड

    आमतौर पर मुंबई बॉलीवुड के लिए जाना जाता है, लेकिन मुंबई बारिश के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि मुंबई में हर साल सामान्य से अधिक बारिश होती है। इसके लिए मानसून का आनंद उठाने के लिए मुंबई से कोलाड का रोड ट्रिप कर सकते हैं। वेस्टर्न घाट पर कोलाड बसा है। बड़ी संख्या में पर्यटक कोलाड ट्रैकिंग के लिए आते हैं। आप रोड ट्रिप के जरिए कोलाड पहुंच सकते हैं।

    बेंगलुरू से कूर्ग

    अगर आप बेंगलुरू के आसपास रहते हैं और मानसून का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो बेंगलुरू से कूर्ग रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। बेंगलुरू से कूर्ग की दूरी तकरीबन 265 किलोमीटर है। आप सड़क नियमों का पालन कर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

    उदयपुर से माउंट आबू

    दिल्ली के आसपास रोड ट्रिप के लिए उदयपुर से माउंट आबू की सैर कर सकते हैं। उदयपुर से माउंट आबू की दूरी 163 किलोमीटर है। बरसात के दिनों में अरावली पर्वतमाला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। घने बादल और रिमझिम बरसात के बीच आप सड़क नियमों का पालन कर रोड ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं।

    चेन्नई से पुडुचेरी

    चेन्नई से पुडुचेरी की दूरी 150 किलोमीटर है। आप रोड ट्रिप के जरिए पुडुचेरी पहुंच सकते हैं। समुद्र किनारे का मौसम बरसात में सुहाना रहता है। इसके लिए बरसात के दिनों में चेन्नई से पुडुचेरी रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।