Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर महीने में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं देश की ये जगहें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 06 Sep 2021 11:54 PM (IST)

    कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप हनीमून को लाइफटाइम यादगार बनाना चाहते हैं तो कश्मीर जरूर जाएं। कश्मीर में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक डल झील है।

    Hero Image
    हनीमून के लिए अंडमान निकोबार परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में शादी को लेकर कपल्स बेहद उत्साहित रहते हैं। इसके लिए कपल्स ढ़ेर सारी तैयारियां करते हैं। कई कपल्स हनीमून पर कहां जाना है, कितने दिन ठहरना है और कौन से कपड़े पहनने हैं। इन सब चीजों की भी तैयारी कर लेते हैं। वहीं, कई कपल्स शादी के बाद हनीमून का प्लान करते हैं। हालांकि, हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर कपल्स असमंजस में रहते हैं कि हनीमून को यादगार बनाने के लिए कहां जाएं? खासकर कोरोना काल में भीड़भाड़ जगहों पर जानें से परहेज करना चाहिए। अगर आप भी सितंबर महीने में हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए, इन हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर

    कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप हनीमून को लाइफटाइम यादगार बनाना चाहते हैं, तो कश्मीर जरूर जाएं। कश्मीर में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक डल झील है। आप यहां पर बोटिंग का आनंद उठाने के साथ ही कुछ पल प्रकृति के साथ बिता सकते हैं।

    अलेप्पी, केरल

    केरल प्री वेडिंग शूट, रोमांटिक वेकेशन, वेडिंग डेस्टिनेशन, हनीमून और बेबीमून के लिए प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में कपल्स केरल आते हैं। केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दक्षिण भारत के इस राज्य में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक अलेप्पी है। कपल्स के लिए यह बेहद पॉपुलर डेस्टिनेशन है। आप अलेप्पी जाकर हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

    ऊटी, तमिलनाडु

    तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित ऊटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक औऱ कपल्स वेकेशन के लिए ऊटी जाते हैं। इसके लिए आप भी हनीमून मनाने ऊटी जा सकते हैं। पर्यटन में कई अन्य पर्यटन स्थल हैं। खासकर बरसात के दिनों में लोग नीलगिरि जलप्रपात, मंकी जलप्रपात और होगेनक्कल जलप्रपात देखने जाते हैं।

    अंडमान निकोबार

    हनीमून के लिए अंडमान निकोबार परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अंडमान में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है। इस समय फोटोशूट के लिए काफी संख्या में लोग बीच पर रहते हैं। इसके अलावा, आप बीच पर बोटिंग, सर्फिंग, फिशिंग, स्किंग आदि का आनंद उठा सकते हैं। इस जगह पर हर मौसम में जा सकते हैं।