Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेडिंग शॉपिंग के लिए मुंबई की ये जगह हैं बेहद पॉपुलर, एक बार जाएं जरूर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM (IST)

    इसकी गिनती व्यस्त बाजार में होती है। हर रोज काफी संख्या में लोग भुलेश्वर बाजार शॉपिंग के लिए आते हैं। आप यहां साड़ी लहंगा जूता ज्वेलरी और पूजा की थाली सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। भुलेश्वर बाजार में आप आर्टिफीसियल ज्वेलरी 200 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

    Hero Image
    अगर आप वेडिंग शॉपिंग पर अधिक खर्च करना चाहते हैं, तो जुहू तारा रोड जरूर जाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सावन का महीना शिव जी को समर्पित होता है। इस महीने का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो सोलह सोमवार का व्रत करने से व्रती की शादी जल्द हो जाती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इस व्रत की शुरुआत सावन महीने के पहले सोमवार से होती है। वहीं, विवाहित महिलाएं सुहाग के लिए व्रत करती हैं। इसके लिए लोग सावन महीने से शादी की तैयारियां में जुट जाते हैं। खासकर लड़कियां और उनके घरवाले सावन महीने से ही खरीदारी करने लगते हैं। अगर आप भी वेडिंग शॉपिंग करना चाहते हैं, तो मुंबई की इन जगहों पर शॉपिंग कर सकते हैं। मुंबई की ये जगहें वेडिंग शोपिंग के लिए बेहद पॉपुलर हैं। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलदास बाजार

    मंगलदास बाजार के बारे में कहा जाता है कि वेडिंग शॉपिंग करने वाले की पहली पसंद मंगलदास है। लंबे समय से लोग वेडिंग शॉपिंग के लिए मंगलदास बाजार आते हैं। आप यहां सिल्क, वेलवेट, फैब्रिक, जरी वाली साड़ियां और लहंगे खरीद सकते हैं। अगर आप मोलभाव करना चाहते हैं, तो सेंट्रल गली में शॉपिंग करें।

    भुलेश्वर बाजार

    इसकी गिनती व्यस्त बाजार में होती है। हर रोज काफी संख्या में लोग भुलेश्वर बाजार शॉपिंग के लिए आते हैं। आप यहां साड़ी, लहंगा, जूता, ज्वेलरी और पूजा की थाली सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। भुलेश्वर बाजार में आप सिले कपड़े और आर्टिफीसियल ज्वेलरी 200 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

    जवेरी बाजार

    भुलेश्वर से जवेरी बाजार की दूरी महज 200-300 मीटर है। मुंबई में हीरा और ज्वेलरी का सबसे बड़ा बाजार जवेरी में है। साथ ही कई छोटे दुकान हैं। जहां आप मोलभाव कर खरीदारी कर सकते हैं।

    जुहू तारा रोड

    अगर आप वेडिंग शॉपिंग पर अधिक खर्च करना चाहते हैं, तो जुहू तारा रोड जरूर जाएं। आप यहां डिजाइनर रितु कुमार, फाल्गुनी, मसाबा, मनीष अरोड़ा, शेन पिकॉक के डिजाइन किए कपड़े खरीद सकते हैं। जुहू तारा रोड में सभी डिजाइनरों के स्टोर हैं।

    हिंदमाता बाजार, दादर

    वेडिंग शॉपिंग के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां आप साड़ी, लहंगा, ज्वेलरी आदि चीजें खरीद सकते हैं। यह एक ऐसा बाजार है। जहां आप सभी रेंज की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप भी शादी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो ये बाजार जरूर जाएं।