Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pre Wedding Photoshoot: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए हिमाचल की ये जगहें हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 01:00 PM (IST)

    Pre Wedding Photoshoot खूबसूरती का अनुपम उदाहरण है स्पीति घाटी। समुद्रतल से 12500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी सबसे ठंडी जगहों में से एक है। पर्यटकों के लिए स्पीति जन्नत समान है। स्पीति घाटी से महज 1.5 किमी की दूरी पर धनखड़ झील है।

    Hero Image
    Pre Wedding Photoshoot: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए हिमाचल की ये जगहें हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pre Wedding Photoshoot: आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट ट्रेंडिंग में हैं। इसके लिए कपल्स खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। देश के कई राज्यों में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। हालांकि, दिल्ली के आसपास हिमाचल प्रदेश परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक संग कपल्स हिमाचल प्रदेश घूमने जाते हैं। अगर आप भी प्री वेडिंग फोटोशूट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो हिमालय की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए, इन जगहों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पीति घाटी

    खूबसूरती का अनुपम उदाहरण है स्पीति घाटी। समुद्रतल से 12500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी सबसे ठंडी जगहों में से एक है। पर्यटकों के लिए स्पीति, जन्नत समान है। स्पीति घाटी से महज 1.5 किमी की दूरी पर धनखड़ झील है। यहां से स्पीति घाटी में बसे गांवों और मठों का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए स्पीति घाटी बेस्ट डेस्टिनेशन है।

    जीभी

    तीर्थन घाटी में जीभी स्थित है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से जीभी की दूरी 60 किलोमीटर और शिमला से 150 किलोमीटर है। जीभी कैंपिंग और ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क के साथ-साथ ट्रेकिंग और फिशिंग भी तीर्थन का मुख्य आकर्षण केंद्र है। इसके साथ ही यहां कई ऐसे सुंदर गांव और दर्शनीय स्थल हैं, जो आकर्षण के केंद्र हैं। प्री वेडिंग शूट के लिए आप जीभी की सैर कर सकते हैं।

    फागू

    समुद्रतल से फागू की ऊंचाई 2500 मीटर है। शिमला से फागू की दूरी महज 18 किलोमीटर है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए फागू बेस्ट डेस्टिनेशन है। स्थानीय लोगों की मानें तो बड़ी संख्या में पर्यटक फागू घूमने आते हैं। इस जगह  के नाम की उतपति फॉग यानी  'कोहरे' से हुई है। ऐसा माना जाता है कि फागू सालों भर कोहरे से ढका रहता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के आसपास कसौली, तीर्थन, किन्नौर आदि जगहों पर भी प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए जा सकते हैं।