Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में शॉपिंग के लिए परफेक्ट है मुंबई की ये जगहें

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 04 Feb 2021 10:05 PM (IST)

    कोरोना वायरस के चलते बहुत दिनों तक सपनों की नगरी मुंबई की रफ़्तार धीमी हो गई थी लेकिन अब हालात सामान्य होता दिख रहा है। साथ ही मुंबईकरों की ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है। इसके लिए पर्यटन एक बार फिर से मुंबई सैर सपाटे के लिए आने लगे हैं।

    Hero Image
    स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बांद्रा का हिल रोड बेहद पॉपुलर है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। वहीं, बॉलीवुड के चलते यह शहर  दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसे सपनों का शहर कहा जाता है। काफी संख्या में लोग मुंबई रोजगार के लिए आते हैं और यहीं के हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त साल के बारहों महीने सैलानी घूमने-फिरने आते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते बहुत दिनों तक सपनों की नगरी मुंबई की रफ़्तार धीमी हो गई थी, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होता दिख रहा है। साथ ही मुंबईकरों की ज़िंदगी भी पटरी पर लौट रही है। इसके लिए पर्यटन एक बार फिर से मुंबई सैर सपाटे के लिए आने लगे हैं। अगर आप भी मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं और मुंबई में घूमने के साथ शॉपिंग भी करना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर सकते हैं। यहां आप दिल्ली के लाजपत नगर, सरोजनी नगर, पालिका बाजार और कमला मार्केट की तरह कम बजट में खरीददारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिंकिंग रोड

    खरीददारों के लिए यह ड्रीम डेस्टिनेशन है। बांद्रा के लिंकिंग रोड पर ट्रेंडी आउट फिट्स के अलावा बैग्स और जंक ज्वैलरी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही ब्रांडेड कपड़े और ज्वेलरी भी मिलते हैं। हालांकि, जब शॉपिंग करें, तो मोलभाव जरूर करें।

    कोलाबा

    कॉजवे स्ट्रीट शॉपिंग में यह सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। हालांकि, बाजार में कई रेस्त्रां और बेकरीज हैं। जहां आप आराम कर स्ट्रीट फ़ूड के जायके का स्वाद भी चख सकते हैं। इस बाजार में आप जरूरत की सभी चीजें कम बजट में खरीद सकते हैं।

    हिल रोड

    स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बांद्रा का हिल रोड बेहद पॉपुलर है। यहां ढ़ेर सारे शॉप्स हैं। जहां आप अपनी पसंद के कपड़े, बैग्स और फुटवियर खरीद सकते हैं। इस जगह पर आप कम बजट में बेहतरीन चीजें खरीद सकते हैं।

    फैशन स्ट्रीट

    खरीददारों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर कम बजट में खरीददारी के लिए सबसे उत्तम बाजार है। यहां 100 से अधिक दुकानें एक लाइन में हैं। जहां आप जरूरत की सभी चीजें खरीद सकते हैं।