Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्फिंग का लेना है मजा, तो ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jan 2021 02:34 PM (IST)

    अगर आप वाकई में वाटर स्पोर्ट्स के शौक़ीन हैं तो एक बार पुडुचेरी जरूर जाएं। यहां समुद्र की तेज लहरें चलती हैं। इससे सर्फिंग का रोमांच दुगुना हो जाता है। सर्फिंग के लिए सेरेनिटी बीच सबसे परफेक्ट जगह है।

    Hero Image
    गोवा अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल भारत में वाटर स्पोर्ट्स ट्रेंडिंग में है। इससे पहले लोग सर्फिंग के लिए विदेश जाते थे, लेकिन अब देश में ही सर्फिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके चलते लोगों में सर्फिंग के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। इसकी शुरुआत चौथी शताब्दी में हुई थी। इसका परफेक्ट डेस्टिनेशन हवाई को माना जाता है। आधुनिक समय में दुनिया के कई देशों में सर्फिंग स्पॉट्स है। देश में भी कई जगहों पर सर्फिंग की जाती हैं। अगर आप भी सर्फिंग के शौक़ीन हैं और देश में सर्फिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर एक बार विजिट कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुडुचेरी

    अगर आप वाकई में वाटर स्पोर्ट्स के शौक़ीन हैं, तो एक बार पुडुचेरी जरूर जाएं। यहां समुद्र की तेज लहरें चलती हैं।  इससे सर्फिंग का रोमांच दुगुना हो जाता है। सर्फिंग के लिए सेरेनिटी बीच सबसे परफेक्ट जगह है। साथ ही पुडुचेरी में कई अन्य बीच भी हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।

    कोवलम बीच, केरल

    इस बीच को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त है। यह देश की सबसे अधिक खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है। यह बीच केरल में स्थित है और सर्फिंग के लिए सबसे उत्तम है। यहां आप सर्फिंग का आनंद उठा सकते हैं। हर समय समुद्री लहरें उठती रहती है। इसके चलते आप कभी भी सर्फ कर सकते हैं।

    गोकर्ण बीच, कर्नाटक

    गोकर्ण बीच कर्नाटक राज्य में स्थित है। कन्नड़ शहर के किनारे गोकर्ण बीच स्थित है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। महाबलेश्वर मंदिर आने वाले पर्यटक भी गोकर्ण आते हैं। यह बीच भी सर्फिंग के लिए उत्तम माना जाता है। काफी संख्या में सैलानी सर्फिंग के लिए गोकर्ण बीच आते हैं।

    गोवा

    गोवा अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हजारों की संख्या में पर्यटक गोवा घूमने आते हैं। यहां घूमने फिरने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इसके अतिरिक्त आप सर्फिंग के लिए गोवा का रुख कर सकते हैं। यहां कई सर्फिंग पॉइंट्स हैं जो आपके रोमांच को दुगुना कर देगा।