Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth Sarees 2022 : कम बजट में बेहतरीन साड़ी खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये मार्केट्स

    Karwa Chauth 2022 अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो लाजपत नगर बेस्ट मार्केट है। आप किफायती दाम में साड़ी समेत श्रृंगार की सभी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां कम दाम में बेहतरीन साड़ी आसानी से मिल जाती है।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Thu, 13 Oct 2022 12:00 PM (IST)
    Hero Image
    Karwa Chauth Sarees 2022 : कम बजट में बेहतरीन साड़ी खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये मार्केट्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth Sarees 2022 : हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। यह पर्व करवा माता को समर्पित होता है। इसमें महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां दिन में एक बार जल और फल ग्रहण कर व्रत करती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर एक साथ करवा माता की पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। वहीं, शाम के समय में चांद देखकर व्रत तोड़ती हैं। इस मौके पर खूब खरीदारी होती है। अगर आप भी करवा चौथ व्रत के लिए कम बजट में बेहतरीन साड़ी खरीदना चाहती हैं और आप दिल्ली या उसके आसपास रहती हैं, तो दिल्ली की ये मार्केट्स परफेक्ट हैं। आपको सस्ते दामों में बेहतरीन साड़ी मिल सकती है। आइए, इन मार्केट्स के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाजपत नगर

    अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं, तो लाजपत नगर बेस्ट मार्केट है। आप किफायती दाम में साड़ी समेत श्रृंगार की सभी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां कम दाम में बेहतरीन साड़ी आसानी से मिल जाती है। इसके नजदीक में ही सरोजनी नगर है, जो शॉपिंग के लिए जाना जाता है। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी सरोजनी नगर मार्केट के चर्चे हैं। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आपको लाजपत नगर और सरोजनी नगर में शॉपिंग करते दिख जाएंगे। मेट्रो के माध्यम से भी लाजपत नगर पहुंच सकती हैं।

    कमला नगर

    अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास रहते हैं, तो कमला नगर बेस्ट मार्केट है। यह मार्केट महिलाओं के लिए परफेक्ट है। कमला नगर को महिलाओं का बाजार भी कहा जाता है। इस मार्केट में आपको शॉपिंग के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम दाम में बेहतरीन शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, कमला नगर में स्ट्रीट फूड भी मशहूर है। गुप्ता जी की कचौड़ी खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। आप शॉपिंग के साथ गुप्ता जी की कचौड़ी का भी आनंद ले सकते हैं।

    चांदनी चौक

    दिल्ली स्थित चांदनी चौक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां खरीदारी के साथ-साथ प्रसिद्ध जामा मस्जिद, लाल किला, मीना बाजार, जैन मंदिर आदि जगहों पर जा सकती हैं। वहीं, खरीदारी के लिए चांदनी चौक परफेक्ट प्लेस है। यहां सस्ते दामों पर लहंगा, सूट, दुपट्टे और साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा, आप स्ट्रीट फ़ूड का भी आनंद उठा सकती हैं। इसके अलावा, लक्ष्मी नगर और सदर बाजार भी जा सकते हैं।