Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के आसपास ये हिल स्टेशन हैं परफेक्ट

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नैनीताल की दूरी महज 385 किलोमीटर है। नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर में कई झील हैं। साथ ही नैना देवी मंदिर है। स्थानीय लोगों की अगाध श्रद्धा है।

    Hero Image
    खूबसूरत शहर नैनीताल से महज 50 किलोमीटर दूरी पर मुक्तेश्वर स्थित है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में पर्यटक हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास कई हिल स्टेशन हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के आसपास हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नैनीताल की दूरी महज 385 किलोमीटर है। नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर में कई झील हैं। साथ ही नैना देवी मंदिर है। स्थानीय लोगों की अगाध श्रद्धा है। इसके लिए आप सर्दियों में नैनीताल की सैर कर सकते हैं।

    मुक्तेश्वर

    खूबसूरत शहर नैनीताल से महज 50 किलोमीटर दूरी पर मुक्तेश्वर स्थित है। यहां से आप हिमालय की चोटियों का दीदार कर सकते हैं। सर्दियों में काफी संख्या में पर्यटक मुक्तेश्वर घूमने आते हैं। मुक्तेश्वर में आप हाईकिंग, स्कीइंग और एडवेंचर ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। यह शहर प्राचीन शिवमंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

    अल्मोड़ा

    यह शहर प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कुमाऊं क्षेत्र में बसा यह शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। अल्मोड़ा मंदिरों का शहर के लिए जाना जाता है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक सर्दियों में अल्मोड़ा घूमने आते हैं। अगर आप भी सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।

    तोष

    तोष सर्दी के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस है। साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी तोष बेहद लोकप्रिय है। तोष गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2,400 मीटर है। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए तोष जरूर जाएं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।