Move to Jagran APP

मानसून वेडिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं भारत की ये शहरें

गोवा पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा हॉलिडे सेलिब्रेट करने आते हैं। साथ ही मानसून वेडिंग के लिए भी गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको आसानी से वेडिंग वेन्यू मिल जाएंगी। खासकर बीच वेडिंग तो आकर्षण का केंद्र है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 01:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 01:41 PM (IST)
मानसून वेडिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं भारत की ये शहरें
प्री वेडिंग शूट, वेडिंग और हनीमून सभी चीजों के लिए अंडमान निकोबार परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लड़के और लड़कियों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। लड़के और लड़कियां दोनों ही अपनी शादी को लेकर ढ़ेर सारी तैयारियां करते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते शादी-विवाह के कार्यक्रम पर व्यापक असर पड़ा है। इसके लिए बरसात के दिनों में शादियां की जा रही हैं। अगर आपकी शादी भी बरसात के दिनों में हैं और आप अपनी शादी समारोह को स्पेशन बनाना चाहते हैं। इसके लिए मानसून वेडिंग की तैयारियां कर रहे हैं, तो भारत की ये शहरें परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

गोवा

गोवा पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा हॉलिडे सेलिब्रेट करने आते हैं। साथ ही मानसून वेडिंग के लिए भी गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको आसानी से वेडिंग वेन्यू मिल जाएंगी। खासकर बीच वेडिंग तो आकर्षण का केंद्र है। वहीं, गोवा में चर्च वेडिंग भी बेहद पॉपुलर है। आप अपनी इच्छानुसार स्पॉट चुन सकते हैं।

अंडमान निकोबार

प्री वेडिंग शूट, वेडिंग और हनीमून सभी चीजों के लिए अंडमान निकोबार परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप मानसून वेडिंग की तलाश में हैं, तो अंडमान निकोबार सबसे बेस्ट स्पॉट है। अंडमान में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है। इस समय में वेडिंग सेलिब्रेशन की खूबसूरती देखने लायक रहती है।

उदयपुर

उदयपुर रॉयल शादी के लिए पॉपुलर है। अगर आप ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश में है, तो उदयपुर परफेक्ट जगह है। यह खूबसूरत शहर अरावली पर्वत से घिरा है। वहीं, शहर में खूबसूरत झील भी हैं। काफी संख्या में पर्यटक उदयपुर घूमने आते हैं। आप मानसून वेडिंग को यादगार बनाने के लिए उदयपुर जरूर जाएं।

केरल

अगर आपकी शादी मानसून सीजन में होने वाली है, तो केरल का रुख कर सकते हैं। यहां आपको नारियल पेड़ों की हरियाली, गार्डन, खूबसूरत बीच और होटल्स मिल जाएंगे। केरल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक हनीमून और बेबीमून सेलिब्रेट करने केरल आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.