Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए दिल्ली के आसपास ये जगह हैं परफेक्ट

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Aug 2021 02:14 PM (IST)

    अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क परफेक्ट स्पॉट है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी पर जाकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

    Hero Image
    उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अगस्त का पूरा महीना दोस्तों के नाम होता है। इस महीने के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को न केवल शुभकामनाएं देते हैं, बल्कि अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर भी जाते हैं। हालांकि, जब बात पिकनिक स्पॉट चुनने की आती है, तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कहां जाएं। सभी जगह तो घूम चुके हैं। अगर आप भी दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पिकनिक पर जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास ये जगह परफेक्ट हैं। आप इन जगहों पर जाकर दोस्तों के साथ स्पेशल टाइम बिता सकते हैं। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांधवगढ़ नेशनल पार्क

    अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क परफेक्ट स्पॉट है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी पर जाकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

    बिनसर

    उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। इस प्रदेश में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल बिनसर है। आप दोस्तों के साथ बिनसर जा सकते हैं। यहां आप दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं।

    किन्नौर

    किन्नौर हिमाचल प्रदेश में स्थित है। शिमला से इसकी दूरी तकरीबन 200 किलोमीटर है। इस जगह से आप हिमालय की पर्वत श्रृंखला का दीदार कर सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहते हैं, तो लॉन्ग ड्राइव पर किन्नौर जा सकते हैं।

    लद्दाख

    लद्दाख अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप लद्दाख में दोस्तों के साथ मूनलैंड की सैर कर सकते हैं। इस जगह का नाम लामायुरू गांव है। दुनियाभर से लोग लामायुरू गांव घूमने आते हैं। खासकर मूनलैंड की दीदार के लिए जरूर आते हैं। हिंदी में इसे चांद की जमीन कहा जाता है।