Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन, एक बार जरूर घूम आएं

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 02:24 PM (IST)

    ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो ताजमहल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ताजमहल प्यार की निशानी है। मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था।

    Hero Image
    ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल सेल्फी डेस्टिनेशन ट्रिप का प्रचलन बढ़ा है। पर्यटक अपनी यात्रा को सफल और यादगार बनाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। कभी रेल मार्ग से यात्रा करते हैं, तो कभी सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। इस दौरान पर्यटक सैकड़ों सेल्फी क्लिक करते हैं। कुछ लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो कुछ लोग गूगल ड्राइव में सेव कर लेते हैं। इस वजह से पर्यटक सेल्फी डेस्टिनेशन पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी सेल्फी डेस्टिनेशन की खोज में है, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां आप अपने प्रयजनों और दोस्तों के साथ बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजमहल, आगरा

    ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो ताजमहल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ताजमहल प्यार की निशानी है। मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। यहां आप बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। काफी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से आते हैं।

    माणा, उत्तराखंड

    देवों की भूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई दर्शनीय धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। माणा गांव भारत की सीमा का अंतिम गांव है। इसके आगे चीन की सीमा लगती है। भारत-चीन की सीमा से यह महज 26 किलोमीटर दूर स्थित है। हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए एक बार माणा जरूर जाएं।

    जोधपुर, राजस्थान

    जोधपुर को ब्लू सिटी को कहकर भी पुकारा जाता है। देश और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक जोधपुर आते हैं। यहां से आप मेहरानगढ़ किले के साथ ब्लू सिटी की सेल्फी ले सकते हैं। मेहरानगढ़ देश का सबसे बड़ा किला है। जब भी समय मिलें, एक बार जरूर जाएं। कोरोना काल में सफर के दौरान आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें।