Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pre Wedding Photoshoot: अक्टूबर के महीने में प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये जगहें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 06:53 PM (IST)

    Pre Wedding Photoshoot सनातन धर्म में चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। देवउठान एकादशी के दिन से तुलसी विवाह के पश्चात शुभ कार्य का शुभारंभ होता है। इसके लिए वर्तमान समय में मांगलिक कार्य नहीं किया जा रहा है।

    Hero Image
    Pre Wedding Photoshoot: अक्टूबर के महीने में प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये जगहें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pre Wedding Photoshoot: सनातन धर्म में शादी-विवाह को पवित्र कर्मकांड माना गया है। इस दिन के लिए लड़के और लड़की के मन में चंचलता छिपी रहती है। उनके मन में यह ख्याल रहता है कि सबकी शादी हो रही है। मेरी यानी उनकी शादी कब होगी? हालांकि, सनातन धर्म में चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। देवउठान एकादशी के दिन से तुलसी विवाह के पश्चात शुभ कार्य का शुभारंभ होता है। इसके लिए वर्तमान समय में मांगलिक कार्य नहीं किया जा रहा है। इस दौरान शादी की बातचीत की जाती है, लेकिन लड़का और लड़का एक दूसरे से मिल सकते हैं। वहीं, जिन जातकों की शादी फिक्स हो गई है। वे अपनी शादी की तैयारी में जुटे हैं। कपल्स प्री वेडिंग फोटोशूट भी करा रहे हैं। आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट ट्रेंडिंग में है। अगर आप भी प्री वेडिंग फोटोशूट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कच्छ

    अगर आप रोमांटिक फोटोशूट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो कच्छ का रण परफेक्ट जगह है। चांदनी रात में कच्छ की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो कच्छ प्री वेडिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

    नालंदा

    अगर आप बिहार या बिहार के आसपास के राज्यों के हैं, तो प्री वेडिंग शूट के लिए नालंदा जा सकते हैं। इतिहास के पन्नों को पलटने से नालंदा के इतिहास का पता चलता है कि छात्रों के रहने वाला पहला विश्वविद्यालय नालंदा में बना था। प्री वेडिंग के लिए नालंदा जरूर जाएं।

    जैसलमेर

    प्री वेडिंग फोटोशूट का जिक्र हो, तो राजस्थान का नाम जरूर जाता है। राजस्थान में कई दर्शनीय फोटोशूट स्पॉट है। अगर आप प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो जैसलमेर जरूर जाएं। इसके अलावा, कर्नाटक के कूर्ग, हिमाचल के स्पीति घाटी, लद्दाख स्थित पैंगांग झील जा सकते हैं।