Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रॉयल वेडिंग के लिए दिल्ली के आसपास के ये शहर हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

    जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। काफी संख्या में पर्यटक जयपुर घूमने आते हैं। साथ ही जयपुर रॉयल वेडिंग के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस रॉयल वेडिंग का प्रमुख केंद्र है।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Fri, 12 Nov 2021 02:53 PM (IST)
    Hero Image
    उदय कोठी अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शादी का सीजन शुरू होने वाला है। सनातन धर्म में विवाह को पवित्र कर्मकांड माना गया है। इस सीजन में लड़के और लड़कियों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। उनके मन में शादी को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। वहीं, माता-पिता भी अपने बच्चे की शादी के लिए परेशान रहते हैं। जबकि, शादी तय होने के बाद वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए लोग असमंजस में रहते हैं। अगर आप भी रॉयल वेडिंग का अनुभव करना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास ये शहरें बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामबाग पैलेस, जयपुर

    जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। काफी संख्या में पर्यटक जयपुर घूमने आते हैं। साथ ही जयपुर रॉयल वेडिंग के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस रॉयल वेडिंग का प्रमुख केंद्र है। यह पैलेस जयपुर महराज का आशियाना था। वर्तमान में जयपुर महराज के पैलेस को वेडिंग पैलेस में बदल दिया गया है। लग्जरी शादी के लिए रामबाग पैलेस का रुख कर सकते हैं।

    उम्मैद भवन पैलेस, जोधपुर

    उम्मैद भवन पैलेस रॉयल वेडिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कई चर्चित हस्तियों की शादी उम्मैद भवन पैलेस में हुई है। इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भी शामिल हैं। अगर आप दिल्ली के आसपास रॉयल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उम्मैद भवन पैलेस परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

    उदय कोठी, उदयपुर

    उदय कोठी अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर है। यह कोठी प्रसिद्ध पिछोला झील के समीप है। इसका निर्माण सफेद संगमरमर से हुआ है। रॉयल वेडिंग के लिए उदय कोठी मशहूर है। आप अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उदय कोठी की रूख कर सकते हैं।

    पंजाब

    प्री वेडिंग शूट के लिए पंजाब भी जा सकते हैं। रोमांटिक फिल्मों के लिए पंजाब दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पंजाब की खेतों की हरियाली फोटोशूट के लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही पंजाब में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनसे प्री वेडिंग शूट में चार चांद लग सकते हैं।