Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, नाम सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jul 2021 09:35 AM (IST)

    दारू का नाम सुनते ही लोगों के मन में मदिरा का ख्याल आ जाता है। हालांकि दारू स्टेशन का शराब से कोई लेना देना नहीं है। इस जगह का नाम दारू है। यह गांव झारखंड के हज़ारीबाग जिले में स्थित है।

    Hero Image
    आप ट्रेन से सफर कर सिंगापूर पहुंच सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत की लाइफलाइन ट्रेन को माना जाता है। रोजाना सैकड़ों ट्रेन एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक जाती हैं। इस दौरान ट्रेन सैड़कों स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। ये जगहें अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इनमें कई रेलवे स्टेशन अपने नाम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन स्टेशनों का नाम सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अगर आप ट्रेन के दौरान सफर करते हैं, तो इन स्टेशनों का दीदार जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगापूर रोड, ओडिशा

    आपने सही सुना है। आप ट्रेन से सफर कर सिंगापूर पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको वीसा की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप ट्रेन से ओडिशा के रायागडा जिले में स्थित सिंगापूर रोड जंक्शन पहुंच सकते हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेन सिंगापूर रोड होकर गुजरती हैं।

    भैंसा, तेलंगाना

    यह शहर तेलंगाना के निर्मल जिले में स्थित है। इस शहर की आबादी 50 हजार है। रेलवे की मानें केवल 6 पैसेंजर ट्रेन भैंसा स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इस रेलवे स्टेशन के नजदीक कई जंक्शन हैं।

    दारू स्टेशन, झारखंड

    दारू का नाम सुनते ही लोगों के मन में मदिरा का ख्याल आ जाता है। हालांकि, दारू स्टेशन का शराब से कोई लेना देना नहीं है। इस जगह का नाम दारू है। यह गांव झारखंड के हज़ारीबाग जिले में स्थित है। जब कभी हजारीबाग जाते हैं, तो दारू स्टेशन का दीदार जरूर करें।

    पनौती रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश

    अक्सर देश में बैड लक को लोग पनौती कहते हैं। यह रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित है। इस गांव की कुल आबादी 2197 है। जब कभी आप चित्रकूट जाते हैं, तो पनौती गांव की यात्रा कर सकते हैं।

    बीबीनगर, हैदराबाद

    यह बीवियों का नगर नहीं है। यह हैदराबाद का छोटा सा शहर है। बीबीनगर रेलवे स्टेशन हैदराबाद के बेहद करीब है। आप हैदराबाद जाने के दौरान बीबीनगर की भी सैर कर सकते हैं।